बॉलीवुड

जानिए कहां गुम हो गई TV की ‘जोधा’? कभी थी टीवी इंडस्ट्री की क़्वीन, अब जीती है ऐसी जिंदगी

टीवी दुनिया का सबसे पॉपुलर सीरियल ‘जोधा-अकबर’ में जोधा का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुई अभिनेत्री परिधि शर्मा को भला कौन नहीं जानता। परिधि शर्मा ने अपने इस किरदार को इतना बखूबी निभाया था कि लोगों ने जोधा के किरदार से ही पहचानने लगे थे। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने जोधा के किरदार में जान डाल दी थी और उनके गहने, लुक्स काफी सुर्खियों में रहे थे।

लेकिन इस शो के खत्म होने के बाद जोधा ने यानी की परिधि ने कुछ और टीवी सीरियल में काम किया, लेकिन वह वैसी पहचान हासिल नहीं कर पाई जो उन्हें जोधा अकबर के माध्यम से मिली थी। फिलहाल जोधा यानि परिधि इन दिनों टीवी की दुनिया से दूर है। तो आइए जानते हैं अब परिधि शर्मा कहां और क्या कर रही है…?

paridhi sharma

7 हजार लड़कियों में परिधि बनी थीं जोधा
बता दें, परिधि शर्मा ने इस टीवी सीरियल के लिए करीब 7 हजार लड़कियों को पछाड़ा था। कहा जाता है कि जोधा का किरदार निभाने के लिए करीब 7000 लड़कियों का ऑडिशन लिया गया था जिसमें परिधि शर्मा ने अपनी खास जगह बनाई थी। इस सीरियल के माध्यम से वह रातों-रात सुर्खियों में आ गई।

वैसे तो परिधि शर्मा ने साल 2010 में आया टीवी सीरियल ‘तेरे मेरे सपने’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने सीरियल ‘रुक जाना नहीं’ में काम किया। फिर उन्हें ‘जोधा अकबर’ में काम करने का मौका मिला जिसके माध्यम से वह काफी पॉपुलर हुई। इतना ही नहीं बल्कि लोग आज भी परिधि को जोधा के नासम से जानते हैं।

कमबैक में नहीं मिली कामयाबी
बता दें, जब परिधि शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत की थी तभी उन्होंने अहमदाबाद में रहने वाले बिजनेसमैन तन्मय सक्सेना से शादी रचा ली थी। इसके बाद उन्होंने बेटी को जन्म दिया। ऐसे में परिधि में कुछ दिनों के लिए टीवी सीरियल से ब्रेक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने ‘ये कहां आ गए हम’ टीवी सीरियल से वापसी की, लेकिन यह ज्यादा दिन नहीं चला।

इसके बाद फिर परिधि ने ब्रेक ले लिया। इसके बाद उन्होंने साल 2018 में आया टीवी सीरियल ‘पटियाला बेब्स’ के जरिए दोबारा वापसी की। इस सीरियल में उन्हें पसंद तो किया लेकिन थोड़े दिनों बाद टीवी शो बंद हो गया। इसके बाद उन्होंने ‘जग जननी मां वैष्णो देवी’ और ‘चीकू की मम्मी दूर की’ जैसे शो में काम किया, लेकिन वह कामयाबी हासिल नहीं कर पाई। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली।

अब इन दिनों परिधि शर्मा केवल सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई है। बता दे परिधि शर्मा ना केवल एक्टिंग करती है बल्कि वह डांस में भी माहिर है। अक्सर अपने डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं। बता दें, परिधि को फैंस दोबारा टीवी सीरियल में देखना चाहते हैं, लेकिन अभी उनकी तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

paridhi sharma

paridhi sharma

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button