बॉलीवुड

बूढ़ापे में भी खत्म नहीं हुआ इन सुपरस्टार का स्टारडम, 76 साल हो चुकी हैं इस सितारे की उम्र

मुम्बई –  बॉलीवुड मे कुछ स्टार आज ऐसे हैं जो 50 साल की उम्र पार कर चुके हैं। इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। आप भले ही ये मानते हो के ये स्टार अब बूढ़े हो रहे हैं। लेकिन अगर उनकी फिल्मों पर नजर डाले तो ये बात साफ होती जा रही है कि वो दिन-ब-दिन जवान ही होते जा रहे हैं। ऐसे कई स्टार मौजूद हैं जिनकी उम्र के तमाम कलाकार कहां ग़ायब हो गए। लेकिन वो अभी भी डटे हुए हैं और सबका मनोरंजन कर रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बूढ़े होने के साथ साथ सुपरस्टार बनते जा रहे हैं।

सलमान खान

इस लिस्ट मे सबसे पहला नाम है बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान का। सलमान खान अभी हाल ही में भारत नाम की फिल्म रिलीज हुई है जो बॉक्स ऑफिस पर काफी दमदार कमाई कर रही है। सलमान खान को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सलमान खान फैंस के अभी भी कितने चहेते हैं। भारत फिल्म की बात करें तो फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर लंबी लाइने लगी हुई हैं और ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म 200 करोड़ से ज्यादा का ही बिजनेस करेगी। बता दें कि सलमान खान की उम्र 53 साल हो चुकी है, लेकिन उनकी उम्र का उनकी फिल्मों पर कोई असर नही पड़ा है।

अमिताभ बच्चन

बात अगर बड़ी उम्र के स्टार की हो तो अमिताभ बच्चन का नाम कैसे छूट सकता है। साल 1969 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले अमिताभ के पास अभी भी कई बड़ी फिल्में हैं। बॉलीवुड में लगभग 50 साल पूरे कर चुके अमिताभ 76 साल के हो चुके हैं और उनकी लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है।

अनिल कपूर

अनिल कपूर को देखकर ऐसा लगता है कि वो समय के साथ साथ और जवान ही होते जा रहे हैं। एक तरफ जहां उनकी उम्र के स्टार बॉलीवुड से गायब हो चुके हैं तो वहीं अनिल कपूर खुद से 20 से 25 साल छोटे कलाकारों को टक्कर देते नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर कहा जा सकता है कि उनपर उम्र का कोई असर नहीं पड़ा है। वो समय के साथ और जवान ही नजर आते हैं। बता दें की अनिक कपूर की उम्र 62 साल हो चुकी है।

संजय दत्त

इस लिस्ट में अगला नाम संजय दत्त का है। जो जेल से वापस आने के बाद एक बार फिर से बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा चुके हैं। हाल ही में उनकी फिल्म कलंक रिलीज हुई थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी इसके बावजूद लोग उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ रह रहे हैं। अपनी रियल लाइफ में कई मुश्किलों का सामना कर चुके संजय के बारे में कई बार कहा जाता रहा है कि उनका करियर खत्म हो चुका है, लेकिन हर बार उन्होंने शानदार वापसी की है।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को लेकर कोई शक नहीं है कि वो आज भी करोड़ों लोगों की पसंद हैं। उनकी फिल्मों के लिए उनके फैंस के बीच हमेशा से क्रेज रहा है। शाहरुख खान की उम्र 53 साल हो चुकी है। इसके बावजूद उनकी फिल्में करोड़ों का बिजनेस करती हैं। शाहरुख खान को आज भी हिट फिल्म की गारंटी माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button