बॉलीवुड

ताड़ के पेड़ जितनी लंबी है ये बॉलीवुड हीरोइनें, एक के लिए हीरो को करना पड़ता है स्टूल का इस्तेमाल

लंबी हाइट हर किसी को अच्छी लगती है। खासकर ज्यादा हाइट वाली लड़कियों में लड़के अधिक दिलचस्पी दिखाते हैं। वह उन्हें सेक्सी और हॉट लगती हैं। बॉलीवुड फिल्मों में भी लंबी हाइट वाली बहुत सी हीरोइनें हैं। कुछ तो इतनी लंबी है कि हीरो भी इनके कंधे तक आते हैं। तो चलिए बॉलीवुड की सबसे लंबी अभिनेत्रियों पर एक नजर डालते हैं।

युक्ता मुखी

युक्ता मुखी 1999 में मिस वर्ल्ड का ताज पाने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने 2002 में प्यासा फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिर वह कतपुतली, लव इन जापान, मेमसाब जैसी फिल्मों में नजर आई। लेकिन उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं चला। वह अब 45 साल की हो गई हैं। उनकी हाई 5 फीट 11 इंच है।

डायना पेंटी

डायना पेंटी ने 2005 में बतौर मॉडल करियर की शुरुआत की थी। वह टॉप की मॉडल थी। कई विज्ञापनों में भी नजर आई थी। फिर उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्हें कॉकटेल, शिद्दत, हैप्पी भाग जाएगी, सेल्फ़ी और सैलूट जैसी फिल्मों में देखा गया। उनका फिल्मी करियर ठीक ठाक रहा। वह वर्तमान में 37 साल की हैं। इनकी हाइट 5 फीट 10 इंच है।

कृति सेनन

कृति सेनन बॉलीवुड की दुनिया में जाना माना नाम बन चुका है। वह वर्तमान में फिल्म डायरेक्टर्स की पहली पसंद हैं। वह मिली, लुका छिपी, शहजादा, हिरोपंती, दिलवाले जैसी कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। फिल्मों से पहले वह मॉडलिंग किया करती थी। वह अभी 32 साल की हैं। उनकी हाइट 5 फिट 10 इंच है।

नरगिस फाखरी

नरगिस फाखरी एक अमेरिकी और पाकिस्तानी मॉडल हैं। भारत में उन्होंने रणबीर कपूर के साथ रॉकस्टार फिल्म से डेब्यू किया था। फिर वह मैं तेरा हीरो, अजहर, हाउसफुल 3 और मद्रास कैफे जैसी फिल्मों में नजर आई। वह सोशल मीडिया पर बहुत लोकप्रिय हैं। वह अभी 43 साल की हैं। उनकी हाइट 5 फिट 9.5 इंच है।

दीपिका पादुकोण

 

दीपिका पादुकोण किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उनका नाम बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार है। उन्होंने भी मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की थी। फिर शाहरुख खान के साथ ओम शांति ओम से डेब्यू किया। फिर उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। वह अपनी लंबी हाइट और सुंदरता के लिए जानी जाती हैं। वह 5 फिट 9 इंच लंबी हैं।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने भी दीपिका की तरह शाहरुख खान के साथ डेब्यू किया। वह रब ने बना दी जोड़ी फिल्म से पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आई थी। फिर उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। विराट कोहली उनके पति हैं। वह मां भी बन चुकी हैं। उनकी हाइट 5 फिट 9 इंच है। वह इस हाइट के साथ काफी सुंदर लगती हैं।

सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन भी अपनी लंबी हाइट और सुंदरता को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनका फिल्मी करियर उतार चढ़ाव से भरा रहा। हालांकि वह अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। 47 वर्ष की उम्र में भी उन्होंने खुद को काफी फिट रखा हुआ है। उनकी हाइट 5 फिट 9 इंच है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button