बॉलीवुड

2 पत्नियों वाले यूट्यूबर अरमान मलिक के घर गूंजी किलकारियां, दूसरी पत्नी ने दिया बेटे को जन्म!

मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अरमान मलिक की दो पत्नियां हैं जिनका नाम पायल और कृतिका है। अरमान की दोनों ही पत्नियां एक साथ प्रेग्नेंट थी। ऐसे में उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने बेटे को जन्म दे दिया है। बता दें, खुद यूट्यूबर ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस खुशखबरी को साझा किया।

armaan malik

कृतिका ने बेटे को दिया जन्म
गौरतलब है कि, अरमान मलिक की दोनों ही पत्नियां प्रेग्नेंट थी। ऐसे में उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक बेटे की मां बन गई है और इस गुड न्यूज़ को उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर कर की जिसके बाद लगातार यूजर्स अरमान को दूसरी बार पिता बनने पर बधाई दे रहे हैं। अरमान मलिक ने अपनी दोनों पत्नियों के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, “आखिरकार गोलू मां बन गई है। कोई बता पाएगा क्या कि बेटी हुई है या बेटा? दोनों बिल्कुल ठीक हैं, आप लोगों की दुआओं से बिल्कुल ठीक हैं।”

armaan malik
कहा जा रहा है कि, कृतिका ने बेटे को जन्म दिया है। रिपोर्ट की मानें तो कृतिका का इससे पहले तीन बार मिसकैरेज हो गया था। अब वह पहली बार मां बनी है। ऐसे में कृतिका काफी खुश है। वही अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक पहले से ही एक बेटे की मां है और अब वह दूसरी बार प्रेग्नेंट है। रिपोर्ट की मानें तो पायल मलिक जल्द जुड़वा बच्चों को जन्म देगी। कहा जा रहा है कि अभी उनका आठवां महीना चल रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Armaan Malik (@armaan__malik9)


दो पत्नियों के लिए मशहूर हैं अरमान
बता दें, अरमान मलिक एक मशहूर यूट्यूबर है जो अक्सर अपने दोनों पत्नियों के साथ यूट्यूब पर ब्लॉगिंग करते रहते हैं और फैंस भी उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। अरमान मलिक ने साल 2011 में पायल से शादी रचाई थी। इसके बाद इनके घर बेटे का जन्म हुआ जिसका नाम चिरायु है लेकिन इसी बीच वह कृतिका को डेट करने लगे।

 

ऐसे में पायल ने उन्होंने छोड़ दिया था लेकिन इस दौरान पायल अरमान के बिना रह नहीं पा रही थी जिसके बाद वह वापस अपने पति अरमान के पास आ गई। इस दौरान उन्होंने अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका को भी स्वीकार किया। इसके बाद कृतिका और अरमान ने साल 2018 में शादी रचा ली। अब उनकी दोनों पत्नियां ख़ुशी-ख़ुशी एक साथ रहती है।

varmaan malik

एक साथ प्रेग्नेंट होने पर ट्रोल हुई थी पत्नियां
बता दें, जब अरमान ने दोनों पत्नियों के प्रेग्नेंट होने की गुड न्यूज साझा की थी तो लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था। इसके बाद कपल ने सफाई पेश करते हुए कहा था कि, “पहली पत्नी पायल नेचुरली कंसीव नहीं कर सकती थी। चीकू (पायल और अरमान का बेटा) के समय पर भी उकी एक ही ट्यूब थी, जबकि महिलाओं में दो फैलोपियन ट्यूब होती हैं।

armaan malik

जब उन्होंने परिवार के लिए ट्राय किया तो डॉक्टर ने बताया कि वे नेचुरली कंसीव नहीं कर सकतीं, जिसके बाद उन्होंने IVF का सहारा लिया। पायल का पहला आईवीएफ फेल रहा। इसके दो-तीन दिन बाद मुझे पता चला की मैं प्रेग्नेंट हूं। पायल ने फिर दोबारा आईवीएफ का सहारा लिया और रिजल्ट पॉजिटिव आया। ऐसे हम दोनों की प्रेग्नेंसी में सिर्फ एक महीने का फर्क है। मेरा पांचवा महीना है और उसका चौथा।”

armaan malik

बता दें, ये जोड़ी सोशल मीडिया के माध्यम से काफी पॉपुलर हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button