मनोरंजन

एक शादी ऐसी भी: दुल्हन ने किसी और को पहना दी वरमाला, टुकुर-टुकुर देखता रह गया दूल्हा

शादी का सीजन इन दिनों धूम मचा रहा है। हर जगह लोग सिंगल से मिंगल हो रह हैं। इस बीच शादी से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं। कुछ तो इतने अजीब और मजेदार होते हैं जिन्हें देख हंसी रुकने का नाम नहीं लेती है। अब इस विचित्र शादी को ही देख लीजिए। यहां दूल्हे के सामने एक लड़के ने दुल्हन को वरमाला पहना दी। इस दौरान दूल्हे का रिएक्शन देखने लायक था।

लड़के ने दूल्हे के सामने दुल्हन को पहनाई वरमाला

भारतीय शादियों में कई रस्में होती है। इसमें जयमाला की रस्म सबसे अहम मानी जाती है। इसमें दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। लेकिन क्या होगा जब आपकी दुल्हन को एक दूसरा शख्स वरमाला पहना जाए? ऐसा ही नजारा हाल ही में देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर इस अनोखी शादी की चर्चा हो रही है।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन हाथ में वरमाला लेकर खड़ी है। पहले वह एक लड़के को वरमाला पहनाती है। फिर लड़का दुल्हन के गले में वरमाला डाल देता है। ऐसा होते ही आसपास खड़े लोग खुशी से तालियां बजाने लगते हैं। फिर तभी कैमरा दूल्हे की तरफ घूमता है। वह ये नजारा हक्का-बक्का होकर देख रहा होता है।

लोगों ने लिए खूब मजे

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर memecentral.teb नाम के एकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उसने कैप्शन में लिखा “मगर क्यों?” अब दूल्हे के सामने लड़के ने दुल्हन को वरमाला आखिर क्यों पहनाई इसका कारण सामने नहीं आ सका है। लेकिन कमेंट में लोगों ने दिलचस्प जवाब दिए हैं। एक ने कहा “दूल्हे के पास सरकारी नौकरी नहीं होगी” दूसरा बोला “दोनों प्रेमी प्रेमिका होंगे।”

फिर एक कमेंट आता है “जैसे मांगलिक होने पर पेड़ से शादी करवा दी जाती है। यह भी कुछ ऐसा ही होगा।” एक और बंदे ने सही लॉजिक लगाते हुए कहा “शायद एक ही परिवार में दो शादियां होगी। वह दूल्हा किसी और लड़की का होगा।” एक शख्स कहने लगा “दोनों एक दूसरे को चाहते होंगे। इसलिए लगे हाथ दूसरे की शादी में इनके भी हाथ पीले कर दिए होंगे।”

यहां देखें वीडियो

अब इस वीडियो को देख आप ही बताए आखिर ये पूरा मजरा क्या है? आप इसे देखकर क्या अंदाज लगा सकते हैं? अपने जवाब कमेंट में जरूर दें। साथ ही वीडियो पसंद आई तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button