बॉलीवुड

56 के सलमान खान के पास नहीं है 6 पैक एब्स वाली बॉडी, इस तकनीक से दर्शकों को लगाते हैं चुना

सलमान खान 56 साल के हो गए हैं। लेकिन अभी भी वे फिल्मों में बतौर लीड एक्टर काम करते हैं। पहले के जमाने में इतनी उम्र के अभिनेता तो बाप या बड़े भाई के रोल मिलते थे। लेकिन सलमान अपने बुढ़ापे को छिपाते हुए अभी भी यंग अभिनेता का रोल प्ले करते रहते हैं। उनके ऐसा करने में सबसे बड़ा हाथ फैंस का भी है। सलमान की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करती है।

क्या VFX से नकली 6 पैक एब्स बनाते हैं सलमान?

सलमान की अधिकतर फिल्में मार धाड़ वाली ही होती हैं। वे इसमें एक्शन सीन करते हुए फैंस का दिल जीतते हैं। सलमान को जवानी के दिनों से ही शर्टलेस होने का भी शौक रहा है। वे जिम में जाकर काफी मेहनत करते हैं। अच्छी बॉडी बनाते हैं। लेकिन उम्र ढलने के साथ साथ उनका चार्म भी कम होता जाता है। ऐसे में कई लोगों का दावा है कि उम्र के इस पढ़ाव में सलमान अपने सिक्स पैक एब्स दिखाने के लिए डिजिटल तकनीक का सहारा लेते हैं। मतलब उनकी बॉडी नकली है।

दरअसल सोशल मीडिया पर सलमान की नकली बॉडी का दावा करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे दबंग खान ऑन स्क्रीन खुद को फिट और यंग दिखाने के लिए कम्यूटर तकनीक का सहारा लेते हैं। यही बात एक बार कमाल आर खान यानि KRK ने भी बताई थी। उन्होंने एक वीडियो साझा कर दावा किया था कि सलमान जिलेटिन सूट या फिर VFX की मदद से 6 पैक एब्स दिखाते हैं।

जब सलमान से इस बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा कि मेरे एब्स काफी बड़े हैं। इसलिए जब मैं शर्ट पहनता हूं तो ये पेट की तरह दिखाई देते हैं। जब सलमान शर्टलेस होते हैं तब उनके मसल्स अपीलिंग लगते हैं। हालांकि शर्ट या कोई कपड़े पहनने पर वह बड़े से पेट की तरह दिखते हैं। वैसे सलमान की कई ऐसी तस्वीरें भी वायरल हो चुकी है जिसमें वे बिना मेकअप काफी बूढ़े नजर आते हैं। उनके सफेद बाल और चेहरे की झुर्रियां साफ दिखाई देती है।

ये सितारें भी लेते हैं डिजिटल तकनीक का सहारा

सिर्फ सलमान खान ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री में कई और ऐसे एक्टर भी हैं जो अपनी अधेड़ उम्र को छिपाने के लिए VFX का सहारा लेते हैं। इसमें गोविंदा और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स भी शामिल हैं। गोविंदा ने फिल्म ‘हैप्पी एंडिंग’ में एक ऐसा सीन किया था जिसमें डिजिटल तकनीक का सहारा लेकर उनके सिक्स पैक एब्स को दिखाया गया था। लेकिन फैंस ने उनके इन ‘नकली सिक्स पैक’ को पकड़ लिया था।

अक्षय कुमार की बात करें तो उन्होंने फिल्म ‘बॉस’ के क्लाइमेक्स सीन में अपनी बॉडी को विशाल दिखाने के लिए VFX का सहारा लिया था। यह सीन तब आता है जब अक्षय अपनी शर्ट फाड़कर खलनायक विलेन रोनित रॉय से लड़ने के लिए बढ़ते हैं। हालांकि ये VFX इतना खराब था कि दर्शकों ने इसे भी पकड़ लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button