दिलचस्प

दूल्हे के हाथ में वरमाला देखते ही दूर भागने लगी दुल्हन, स्टेज पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा – Video

शादी एक ऐसी चीज है जिसमें हर किसी को मजा आता है। इसमें सभी रिश्तेदार खूब इन्जॉय करते हैं। इस दौरान हंसी मजाक भी बहुत होता है। यहां तक कि दूल्हा दुल्हन भी एक दूसरे से मजाक करते हैं। लेकिन कभी-कभी ये मजाक कुछ ज्यादा भी हो जाता है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए। इसमें एक दुल्हन ने दूल्हे के साथ मजाक किया तो वह स्टेज पर सबके सामने गुस्सा हो गया। हालांकि इसके बाद दुल्हन ने बड़े ही प्यार से उसे मना भी लिया।

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दूल्हा और दुल्हन की जयमाला का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। जयमाला एक ऐसी रस्म है जिसमें अक्सर हंसी मजाक और मस्ती होती है। दूल्हा दुल्हन को आसानी से वरमाला नहीं पहनाने दी जाती है। उनके दोस्त और रिश्तेदार उन्हें गोद में उठा लेते हैं। अधिकतर ऐसी मामलों में दूल्हा अपनी दुल्हन के अधिक मजे लेता है। लेकिन इस शादी में दुल्हन ने ही दूल्हे के मजे ले लिए।

जयमाला में दूल्हे से दूर भागने लगी दुल्हन

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन सजधज के खड़े हैं। दोनों के हाथ में वरमाला है। इससे स्पष्ट है कि अब जयमाला का कार्यक्रम शुरू होने वाला है। हालांकि जैसे ही दूल्हा अपनी दुल्हन के गले में वरमाला डालने लगता है, वह उससे दूर भागने लगती है। दुल्हन की ये हरकत देख दूल्हा गुस्सा हो जाता है। वह इशारों ही इशारों में कहता है कि यदि ऐसी ही भागोगी तो मैं वरमाला नहीं डालने वाला हूँ।

दूल्हे का गुस्सा शांत करने के लिए दुल्हन बड़े प्यार से उसके पास आती है। इसके बाद दूल्हा खुशी-खुशी दुल्हन के गले में वरमाला डाल देता है। ऐसा होते ही दूल्हा दुल्हन को प्यार से गले लगाता है और उसके माथे पर चूमता है। यह पूरा नजारा देखने में बड़ा ही प्यारा लगता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो देख लोग दिलचस्प रिएक्शन भी दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा ‘दुल्हन अभी से दूल्हे के इतने मजे ले रही है। सोचो शादी के बाद बेचारे का क्या होगा।’ फिर दूसरे ने लिखा ‘दूल्हा पागल है। दुल्हन भागने का एक और मौका दे रही है। लेकिन उसे तो बलि का बकरा बनना है।’ फिर एक शख्स लिखता है ‘बहुत ही प्यारी जोड़ी है। दोनों साथ में क्यूट लग रहे हैं।

यहां देखें मजेदार वीडियो-


वैसे आपको दुल्हन की ये शरारत कैसी लगी?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button