बॉलीवुड

पति पर लगाया था घरेलू हिंसा का झूठा आरोप, अब देंगे पड़ेंगे 1 अरब 16 करोड़ रुपये

घरेलू हिंसा बहुत गलत है। ये कानूनन अपराध है। जब कोई पति अपनी पत्नी पर घरेलू हिंसा करता है तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। दुनियाभर में इस चीज को लेकर कानून भी बनाए गए हैं। लेकिन कई बार पत्नियां अपने निजी स्वार्थ के लिए पति पर झूठा घरेलू हिंसा का आरोप भी लगा देती है। इससे न सिर्फ पति की बदनामी होती है, बल्कि उसे पुलिस के चक्कर भी काटने पड़ते हैं।

पति पर झूठा आरोप लगाना पड़ा महंगा

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं जिसे अपने पूर्व पति पर घरेलू हिंसा का झूठा आरोप लगाना बड़ा महंगा पड़ गया। कोर्ट ने पत्नी को आदेश दिया कि वह पति को मानहानि के 1 अरब 16 करोड़ रुपये दे। हम यहां जिस पति-पत्नी की बात कर रहे हैं वह और कोई नहीं बल्कि हॉलिवुड के जाने माने स्टार जॉनी डेप (Johnny depp) और उनकी एक्स वाइफ एम्बर हर्ड (Amber Heard) हैं।

जॉनी डेप और एम्बर हर्ड 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन शादी के दो साल बाद ही 2017 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के एक साल बाद यानि 2018 में एम्बर हर्ड ने अपने एक्स हसबैन्ड जॉनी डेप पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। उन्होंने यह बात एक फेमस समाचार पत्र को बताई थी। इसके बाद जॉनी डेप ने एम्बर के खिलाफ मानहानि का केस ठोक दिया था।

जॉनी डेप ने जीता मानहानि का केस, पत्नी देगी मुआवजा

इसके बाद से ही ये हाई प्रोफ़ाइल मामला कोर्ट में चल रहा था। हाल ही में इस मानहानि के केस पर फैसला आया है। फैसला जॉनी डेप के हक में आया है। उन्होंने कोर्ट में ये साबित कर दिया कि पूर्व पत्नी ने उन्हें बदनाम करने के लिए उन पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे।

सात जजों की बेंच ने लंबी बहस, गवाहियों और घंटों विचार-विमर्श के बाद यह फैसला सुनाया कि एम्बर हर्ड को जॉनी डेप को 15 मिलियन डॉलर का मुआवजा देना होगा। इसमें 10 मिलियन डॉलर की क्षतिपूर्ति और 5 मिलियन डॉलर के दंडात्मक हर्जाने के होंगे।

इसके अलावा जूरी ने जॉनी डेप को भी मानहानि के कुछ मामलों में दोषी पाया। इसके लिए उन्होंने अपनी एक्स वाइफ को दो मिलियन डॉलर के मुआवजे का भुगतान करने के निर्देश दिए। इस फैसले को सुनने के लिए सात सदस्यों वाली इस जूरी ने तीन दिन तक गहन विचार-विमर्श किया।

जॉनी डेप के हक में फैसला आते ही एक्टर के फैंस खुशियां मनाने लगे। वे उस बिल्डिंग के बार बड़ी संख्या में इकट्ठे हो गए जहां जूरी अपना निर्णय बता रही थी। बता दें कि इस केस में बीते 6 हफ्ते में बहुत से गवाहों के बयां दर्ज हुए। इन बयानों की अवधि सौ घंटे से अधिक है। गवाहियां काफी लंबी चली और इस पर काफी बहस भी हुई।

अनाब सनाब दौलत के मालिक हैं जॉनी डेप

बता दें कि जॉनी डेप हॉलिवुड के जाने माने एक्टर, प्रोड्यूसर और संगीतकार हैं। उनकी कुल संपत्ति 150 मिलियन डॉलर है। ये लगभग 11 अरब रुपए के आसपास है। वहीं वे एक फिल्म का 20 मिलियन डॉलर यानि लगभग 1 अरब रुपए तक चार्ज करते हैं। इतना ही नहीं 15 करोड़ रुपए तो वह हर महीने अपनी आलीशान लाइफस्टाइल पर उड़ा देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button