राशिफल

बुध ग्रह के अस्त होने से इन राशियों का बिगड़ेगा हाल, 2 राशि वालों को मिलेगी कामयाबी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन, उनका अस्त या उदय होना हमारे जीवन पर अच्छा या बुरा असर डालता है। जब कोई ग्रह अस्त होता है तो इसका नेगेटिव असर होता है। वहीं इसके उदय होने पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है। ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 1 मार्च को कुंभ राशि में अस्त हो चुके हैं। वह 31 मार्च को मेष राशि में उदय होंगे। ऐसे में मार्च का यह महिना कुछ विशेष राशियों के लिए तकलीफ और दुख भरा हो सकता है।

मेष राशि

बुध का अस्त होना मेष राशि के जातकों के लिए बुरा समय लेकर आएगा। आपकी तबीयत गड़बड़ हो सकती है। मूड ऑफ रह सकता है। आप बहुत व्यस्त रहेंगे। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। व्यर्थ के खर्चे बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। कहीं पैसा निवेश करने से बचे, वरना भारी नुकसान हो सकता है।

प्रतिकूल परिस्थितियों से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आपसी रिश्ते टूट सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। लंबी यात्रा करने से बचे, ये कष्टदायक हो सकती है। इस बुरे समय का प्रभाव कम करने के लिए बुधवार को गाय को घी चुपड़ी रोटी दें। गणेश मंदिर में जाकर प्रसाद चढ़ाएं। आपको कम नुकसान होगा।

कर्क राशि

बुध अस्त के चलते कर्क राशि के जातकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। एक दुख अंदर ही अंदर आपको परेशान करेगा। इसका असर आपकी सेहत पर भी दिखेगा। तबीयत खराब होने के चांस है। जॉब और बीजनेस में दिक्कतें आ सकती हैं। पैसों का बड़ा नुकसान हो सकता है।

अपनों से मनमुटाव बढ़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में उलझ सकते हैं। अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। बुधवार के दिन किसी गरीब को कपड़े दान करना लाभकारी रहेगा। आप किसी ब्राह्मण को भरपेट खाना भी खिला सकते हैं। इससे आपके दुख कम हो जाएंगे।

कुंभ राशि

बुध ग्रह कुंभ राशि में ही अस्त हो रहे हैं। इसलिए सबसे ज्यादा बुरा असर इसी राशि के लोगों पर होगा। आपको धन की कमी झेलनी पड़ सकती है। नौकरी हाथ से जा सकती है। बीजनेस में बड़ा घाटा हो सकता है। अपनों से लड़ाई झगड़े हो सकते हैं। संतान दुख दे सकती है। उधार का पैसा डूब सकता है। कहीं भी पैसा निवेश न करें।

समाज में आपकी इज्जत कम हो सकती है। यात्रा करना दुखद और कष्टदायक हो सकता है। बेरोजगारों को इस माह भी नौकरी नहीं मिलेगी। प्रेम प्रसंग और विवाह के मामले में असफलता हाथ लगेगी। लड़ाई झगड़ों से बचना ठीक रहेगा। बुधवार के दिन गणेश जी का व्रत रखें। उन्हें मोदक का प्रसाद चढ़ाएं। इससे आपके दुख कम हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button