बॉलीवुड

अंबानी की पार्टी में मां संग अनारकली बन करआई आराध्या, ब्यूटी देख लोग बोले अगली मिस वर्ल्ड

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और उनकी बेटी (Aaradhya Bachchan) अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। मां बेटी की इस जोड़ी को फैंस बड़ा पसंद करते हैं। आराध्या जैसे–जैसे बड़ी होती जा रही हैं, वैसे–वैसे उनकी खूबसूरती अपनी मां ऐश्वर्या से मैच होती जा रही है। वह अब 11 साल की हो गई हैं और सुंदरता में अपनी मां को टक्कर देती हैं। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में अंबानी परिवार की पार्टी में देखने को मिला।

अंबानी की पार्टी में बेहद सुंदर दिखीं ऐश्वर्या–आराध्या

aishwarya rai

दरअसल 31 मार्च को अम्बानी परिवार ने NMACC ( Nita Mukesh Ambani Cultural Centre) की ग्रैन्ड ओपनिंग की। यह नीता अंबानी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिसका उद्देश्य भारतीय कला (ndian arts) को सुरक्षित और प्रमोट करना है। इसकी ओपनिंग के दौरान मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित जिओ ग्लोबल सेंटर में एक पार्टी रखी गई। इसमें बॉलीयूड के कई सितारों ने शिरकत की। इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और उनकी बेटी (Aaradhya Bachchan) आकर्षण का केंद्र रही।

मां बेटी की इस पॉपुलर जोड़ी ने वेस्टर्न ड्रेस को छोड़ पार्टी में इंडियन अटायर कैरी किया। इस दौरान ऐश्वर्या राय ने डार्क ग्रीन कलर का शरारा सूट पहना और एंब्रॉयडरी वाला वेलवेट पेप्लम कुर्ता पहना। इस पर उन्होंने मैचिंग सिक्का दुपट्टा भी कैरी किया। उनके इस लुक में उनका स्टेटमेंट नेकपीस, पोटली बैग, रेड लिप्स और खुले कर्ली बाल सुंदरता में चार चांद लगा रहे थे। कुल मिलाकर इस लुक में ऐश्वर्या कमाल की लग रही थी।

मां की तरह सुंदर होती जा रही बेटी

आराध्या बच्चन की बात करें तो वह भी मां की तरह इंडियन अटायर में सुंदर दिखीं। उन्होंने इस दौरान लाइट पिंक कलर का अनारकली सूट पहना। फुल स्लीव और लेस डिटेल वाला यह सूट आराध्या के ऊपर बड़ा जच रहा था। इसके साथ ऐश की बेटी ने चूड़ीदार पजामा पहना। वहीं उनका मिनिमल मेकअप लुक, सुंदर इयररिंग्स, गोल्डन जूती और खुल बाल उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहे थे। इस पार्टी में आराध्या हूर की परी लग रही थी।

ऐश्वर्या और आराध्या का यह अवतार फैंस को बड़ा पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर मां बेटी के इस लुक की तस्वीरें और वीडियो बड़े वायरल हो रहे हैं। लोग इनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “आराध्या बिलकुल अपनी मां पर गई है।” दूसरे ने कहा “आराध्या कितनी बड़ी हो गई। वह भी मां की तरह शालीन और सुंदर है।” फिर एक कमेंट आता है “बच्चन परिवार ने आराध्या को अच्छे संस्कार दिए हैं। यह उसके व्यवहार और ड्रेस से पता चलता है।”

यहां देखें वीडियो

वैसे आप लोगों को ऐश्वर्या और आराध्या की ये तस्वीरें कैसी लगी?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button