दिलचस्प

‘कौन सा फल बाजार में नहीं मिलता?’ IPS ने पूछा सवाल, लोगों के जवाब देख मजा आ जाएगा

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। इन दिनों यहां लोगों से पहेली पूछने का बड़ा ट्रेंड चल रहा है। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े IAS, IPS व IFS ट्वीट कर लोकप्रिय हो रहे हैं। वह सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता से जुड़ते हैं। इस दौरान उनसे कुछ सवाल भी पूछते हैं। हाल ही में एक आईपीएस नए ऐसा सवाल पूछा जिसे पढ़कर लोगों ने बड़े मजेदार जवाब दिए।

कौन सा फल बाजार में नहीं मिलता?

फल खाना हम सभी को पसंद होता है। इसे खाने के लिए हमे बाजार जाना पड़ता है। यहां पैसे देकर हम इसे लाते हैं और खाते हैं। लेकिन कुछ फल ऐसे भी होते हैं जो आपको बाजार में नहीं मिलते हैं। यह सवाल आईपीएस RK Vij (@ipsvijrk) ने अपने ट्विटर हैंडल पर लोगों से पूछा। उन्होंने ट्वीट कर कहा – प्रश्न: दुनिया में ऐसा कौन सा फल है जो बाजार में नहीं मिलता?

इस पर सबसे पहला जवाब खुद आईपीएस ने ही दिया। उन्होंने मजाक करते हुए कहा ‘रामफल, हमारे 1988 की बैच का एक साथी है।’ हालांकि इसके बाद आम जनता ने भी अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाए और फटाफट जवाब देने लगे। हर किसी का जवाब बड़ा दिलचस्प था। उनके जवाब देखने से पहले जरा आप भी अपने दिमाग पर जोर डालिए। हमे बताइए कौन सा फल बाजार में नहीं मिलता है?

लोगों ने दिए मजेदार जवाब

आईपीएस के इस सवाल पर लोगों के ताबड़तोड़ रिएक्शन आए। सभी ने बड़ी चतुराई से जवाब दिया। जैसे एक बंदे ने कहा ‘राशिफल’। यह सुबह-सुबह बस पेपर में ही मिलता है। इसे पढ़कर मूड चेंज हो जाता है। फिर दूसरा बोला ‘मेहनत का फल’ ये बात भी सच है। मेहनत आपको बाजार में रेडीमेड नहीं मिलती है। इसका फल पाने के लिए आपको पसीना बहाना पड़ता है।

एक अन्य यूजर बोला ‘सब्र का फल’। यह बात तो आप ने भी सुनी होगी कि सब्र का फल मीठा होता है। हालांकि हर किसी में सब्र करने की कला नहीं होती है। एक ने जवाब दिया ‘परीक्षा का फल’। अब ये बात भी सही है। आपकी मेहनत और पढ़ाई पर ही ये फल निर्भर करता है। एक ने ‘कर्मों का फल’ भी कहा। मतलब जम जैसा कर्म करेंगे, हमे फल भी वैसा ही मिलेगा।

वैसे आपके पास कोई और युनीक जवाब हो तो उसे कमेंट में जरूर दें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button