बॉलीवुड

शरीर से लगातार खून निकलता रहा, ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करते रहे अनुपम खेर, खुद शेयर किया Video

अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीत चुके दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय पाए जाते हैं। सोशल मीडिया पर अनुपम खेर काफी सक्रिय रहते हैं। वे अक्सर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। एक बार फिर से वे अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से चर्चा में आ गए है।

बॉलीवुड में करीब 4 दशक से अनुपम खेर काम कर रहे हैं। 68 साल के हो चुके अनुपम खेर अब भी लगातार फिल्मों में काम कर रहे हैं। साल 2022 में वे ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। तब अनुपम खेर खूब चर्चा में रहे थे।

अनुपम खेर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वे अस्पताल में नजर आ रहे हैं। अभिनेता रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। इस दौरान अनुपम का ब्लड टेस्ट किया गया। इन क्षणों का एक वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा है कि, ”सुबह सुबह खून निकाल दिया मेरा…चाहे वह नियमित जांच के लिए ही क्यों न हो…पर ख़ून तो ख़ून ही होता है…”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

जब अनुपम का ब्लड निकल रहा होता है तो वे ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करने लगते हैं। इस दौरान वे ब्लड निकालने वाले शख्स से बातचीत भी करते हैं। वे शख्स से कह रहे हैं कि, ”तुम खून निकाल रहे हो मेरा। गलत बात है। और कितना निकालोगे मेरा। अभिनेता को जवाब मिलता है कि, ”बस 6 मिली लीटर”।

सोशल मीडिया पर अनुपम का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अभिनेता के इस वीडियो को समाचार लिखे जाने तक 7 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं फैंस और यूजर्स ने इस पर खूब कमेंट्स भी किए है। कई यूजर्स ने कमेंट में ”ॐ नमः शिवाय” लिखा है। एक यूजर ने लिखा है कि, ”सर आप चिंता न करें मैं आपको दान कर दूंगा इसका दुगना ले लीजिए…”।

एक यूजर ने लिखा है कि, ”ॐ नमः शिवाय”। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि, ”यहां आंखों के सामने, रजामंदी से…खून निकाल रहा है सर…हर रोज न जाने कितने लोग खून चूस लेते हैं…बिना पूछे आपका दिन शुभ हो”। एक यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा है कि, ”एक गण इस स्थिति पे तुम इतना खून जो निकाल रहे हो…….क्या टेस्ट है जो करवा रहे हो”।

फिर चर्चा में ‘द कश्मीर फाइल्स’

हाल ही में अनुपम खेर की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने बताया था कि, फिल्म ऑस्कर के नॉमिनेशन के लिए शॉर्टलिस्ट कर ली गई है। वहीं इस मामले पर अनुपम ने भी बात की है।

समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, ”द कश्मीर फाइल्स का ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। खैर इस पर जश्न मनाना जल्दीबाजी होगी। इस ट्रेजडी को 32 साल तक छिपाया गया और 32 साल बाद इस पर बनी फिल्म रिलीज हुई तो दुनिया वालों ने इसका स्वागत किया।

हालांकि कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने फिल्म के बारे अनावश्यक टिप्पणी की। फिल्म के साथ मुझे भी बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया है। यह बहुत शानदार एहसास है। भारत से चार और फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया है मैं उन्हें शुभकामनाएं और बधाई देता हूं”।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button