दिलचस्प

जंगल में छिपा है भेड़िया, सिर्फ तेज दिमाग वाले ही खोज पाएंगे, क्या आप में है दम?

क्या आप जीनियस हैं? अब सवाल सुन अधिकतर लोग बोलेंगे हां मैं हूं। ठीक है तो चलिए आज हम आपके दिमाग का टेस्ट लेते हैं। यदि आप ने 20 सेकंड के अंदर सही जवाब दे दिया तो हम मान जाएंगे कि आपसे बड़ा जीनियस और कोई नहीं है। हमारा सवाल एक Optical Illusion वाली तस्वीर से संबंधित है।

ऑप्टिकल इल्यूजन को हम आंखों का धोखा भी कह सकते हैं। इसमें आपको एक तस्वीर दिखाई जाती है। फिर तस्वीर में छिपे जानवर को ढूँढने को कहा जाता है। हालांकि ये इतना आसान भी नहीं होता है। ये जानवर अपने आसपास के वातावरण में इस कदर घुलमिल जाता है कि आसानी से दिखता नहीं है। इसे ढूँढने में जीनियस लोगों को भी पसीने आ जाते हैं।

जंगल में छिपा है भेड़िया, आपको दिखा?

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। ये एक जंगल का नजारा है। इसमें आपको ढेर सारे पेड़ और सुखी झाड़ियाँ दिखाई दे रही है। अब आपको 20 सेकंड के अंदर इस जंगल में छिपा भेड़िया खोजना है। भेड़िए जब शिकार करते हैं तो इसी तरह घात लगाए बैठ जाते हैं। शिकार या फिर शिकारी इन्हें आसानी से देख नहीं पाता है। ये बड़े फुर्तीले भी होते हैं। आपनी नजरों से छिप अचानक हमला करते हैं।

तो क्या आपको इस जंगल में खड़ा भेड़िया दिखा क्या? नहीं? अरे थोड़ा ध्यान से देखिए। 20 सेकंड हो गए तो भी ढूँढने की कोशिश तो कीजिए। अपने दिमाग पर थोड़ा जोर डालिए। इससे आपके दिमाग की कसरत होगी। यदि आप भेड़िया खोज लेते हैं तो आपका दिमाग और नजरें काफी तेज है।

यहाँ छिपा है भेड़िया

यदि आप ने हार मान ली तो चलिए हम ही आपको सही जवाब बता देते हैं। भेड़िया लेफ्ट हैंड पर पीछे दूसरे पेड़ के पास चिपककर खड़ा है। ध्यान से देखने पर आपको उसका चेहरा नजर आएगा। भेड़िया और पेड़ का रंग एक जैसा होने के चलते वह वातावरण में आसानी से घुलमिल गया है। इसलिए आपको दिखाई नहीं दे रहा है।

उम्मीद है कि आपको ये पहेली पसंद आई होगी। यदि हां तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। जरा आप भी देखें कि आपका दोस्त आपसे ज्यादा जीनियस है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button