अध्यात्म

बुध गोचर: जुलाई माह में खत्म हो जाएगी पैसों की दिक्कत, इन 3 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ

अपना भविष्य जानने की उत्सुकता हर किसी में रहती है। ज्योतिष शास्त्र आपका भविष्य बताने का दावा करता है। इसके अनुसार आपकी राशि और इससे जुड़े ग्रह आपका भविष्य तय करते हैं। जब कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इसका सभी 12 राशियों पर असर पड़ता है। 2 जुलाई को बुध ग्रह अपनी राशि बदल रहा है। वह सुबह 9:40 पर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इसका लाभ तीन राशियों को सबसे ज्यादा होगा।

कन्या राशि

बुध के गोचर के चलते कन्या राशि के सभी सपने पूरे होंगे। पुराने अटके कार्य समय पर पूर्ण होंगे। आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। उम्मीद से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। धन कमाने के नए साधन मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन होगा। बॉस आपके काम से खुश रहेगा। बिज़नेस में लाभ होगा। कहीं पैसा निवेश करना है तो यह सही समय है।

किसी शुभ काम से लंबी यात्रा हो सकती है। अपनों से प्रेम बढ़ेगा। घर में खुशहाली रहेंगी। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। संतान से सुख मिलेगा। घर में कोई मेहमान आ सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार होगा। सही समय पर सही निर्णय ले पाएंगे। विवाह के योग बनेंगे।

मकर राशि

बुध का राशि परिवर्तन मकर राशियों के लिए अच्छे दिन लाएगा। करियर में बहुत ऊँचाई तक पहुँचेंगे। पढ़ाई लिखाई के लिए भी समय उत्तम है। छात्रों को अपनी मेहनत का फल मिलेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह समय पर पूर्ण होगा। घर में शांति रहेंगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सेहत में सुधार होगा।

आपके काम की तारीफ होगी। समाज मे इज्जत बढ़ेगी। लोग आपका मान सम्मान करेंगे। जॉब में कोई नया ऑफर मिल सकता है। इस मौके को हाथ से जाने न दें। बिज़नेस में विस्तार करने का यह सही समय है। थोड़ी सी मेहनत से आप अपना मुनाफा डबल कर सकते हैं। माँ लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी। पैसों की कोई कमी नहीं होगी।

सिंह राशि

बुध का राशि बदलना सिंह राशि के लिए ढेर सारी खुशियां लाएगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। उम्मीद से ज्यादा पैसा मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। सैलरी बढ़ने के चांस है। मकान खरीदी या बिक्री के लिए सही समय है। काम करने से पहले गणेश भगवान के हाथ जरूर जोड़ें। उनके नाम का मंदिर में प्रसाद चढ़ाएं। इससे आपका काम जल्दी और बिना किसी बाधा के हो जाएगा।

प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे। आपकी जिंदगी में कोई विशेष इंसान आ सकता है। इसके आने से आपकी जिंदगी में पॉज़िटिव बदलाव होंगे। जीवन में सुख की अधिकता रहेंगी। दुख खत्म हो जाएंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात फायदेमंद रहेंगी। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लाइफ में कुछ बड़ा कर पाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button