अन्य

यदि आपको भी लगती है जरुरत से ज्यादा ठंड, तो आपके शरीर में है इन चीजों की कमी

सर्दी का मौसम चल रहा है, ऐसे में यदि एक बार रजाई में घुस जाए तो फिर निकलने का मन नहीं करता। वही नए साल के मौके यानिकि साल 2023 के पहले दिन से तो कुछ ज्यादा ही ठंड हो गई है। हालांकि, इंसान को थोड़ी सी सर्दी के साथ-साथ अचानक गर्मी का भी एहसास होने लगता है।

cold

लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें नार्मल लोगों से कुछ ज्यादा ही ठंड लगती है और थोड़ी देर के लिए भी यह अपने गर्म कपड़े नहीं निकालते हैं। बता दे यह कोई साधारण सी बात नहीं है। यदि आपको भी जरूरत से ज्यादा ही ठंड लगती है तो आपके शरीर में किसी बीमारी का भी संकेत हो सकता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में जिनकी कमी के कारण आपको जरूरत से ज्यादा ठंड लगती है।

आयरन की कमी

cold

रिपोर्ट की माने तो एक व्यक्ति को सबसे ज्यादा ठंड तब लगती है जब उसके शरीर में आयरन की कमी होती है। यदि आपको अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा ठंड महसूस होती है तो समझ लीजिए कि, आपके शरीर में आयरन की कमी है।

विटामिन-B12

cold

इसके अलावा शरीर में विटामिन-B12 की कमी होने पर भी अन्य लोगों की तुलना ज्यादा ठंड लगती है। वहीं जब आपको हाथ और पैरों के हिस्सों में सबसे ज्यादा ठंड लगती है तो यानी कि आपका ब्लड सरकुलेशन खराब है। ये कमी उन लोगों में होती है जो दूध, अंडे, पनीर और नॉन वेज का सेवन नहीं करते हैं।

डायबिटीज

cold

डायबिटीज एक आम बीमारी है जो आपको हर दूसरे घर में मिल जाएगी। यदि किसी व्यक्ति को शुगर है तो इस कारण से किडनी ही नहीं बल्कि ब्लड सर्कुलेशन पर भी प्रभाव होता है। यही वजह है कि, डाइबिटीज से पीड़ित लोगों को सामान्य लोगों की तुलना में अधिक ठंड लगती है।

नींद की कमी

cold

इसके अलावा उन लोगों को भी सबसे ज्यादा ठंड लगती है जिनकी नींद अच्छे से पूरी नहीं होती है। दरअसल, नींद पूरी न होने के कारण बॉडी में टेंपरेचर कम रहता है जिसके कारण अन्य लोगों की तुलना में अधिक ठंड लगने लगती है। इसके अलावा कहा जाता है कि जिन लोगों को एंग्जाइटी होती है उन्हें भी अधिक ठंड लगती है।

प्रेग्नेंट

cold

इसके अलावा उन महिलाओं को भी ज्यादा ठंड लगती है जो प्रेग्नेंट होती है। दरअसल प्रेगनेंसी में महिलाओं को एनीमिया और खराब ब्लड सरकुलेशन की समस्या रहती है। ऐसे में उन्हें नॉर्मल लोगों की तुलना में ज्यादा ठंड लगती है। खास करके पैरों और हाथों में उन्हें बहुत ठंड लगती है।

नसें कमजोर होना

cold

कई बार अचानक सर्दी में हाथ-पैर लाल हो जाते हैं या सूजन की समस्या भी हो जाती है। दरअसल इसका कारण है कि, आपकी नसे कमजोर हो चुकी है। ऐसे में आपको अधिक ठंड लगती है। शरीर में गर्मी बनाए रखने के लिए आप मैग्नीशियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड फूड्स खा सकते हैं।

नोट: (HinduBulletin इस बात की पुष्टि नहीं करता, ये लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है, यदि आपको इस तरह की समस्या है तो पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।)

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button