अध्यात्म

Chankaya Niti: यदि सोते हुए दिखे ये 4 लोग तो फौरन उठा दें, वरना हो जाएगा भारी नुकसान

आचार्य चाणक्य और उनकी नीतियां काफी फेमस है। चाणक्य अपने जमाने के महान अर्थशास्त्री और बुद्धिजीवी थे। उन्होंने अपनी नीतियों में लोगों को जीने का सही तरीका बताया था। उनकी बताई नीतियां आज के समय में भी एकदम सटीक बैठती है। उन्हें हम लाइफ मैनेजमेंट के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में 4 ऐसे लोगों का भी जिक्र किया है जिन्हें सोता हुआ देखने पर तुरंत उठा देना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। ये चार लोग गलत समय पर सो जाए तो बहुत हानि होती है। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।

सेवक या नौकर

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि यदि आप काम के समय किसी सेवक या नौकर को सोता देख लें तो उसे तुरंत उठा दें। इसकी बड़ी सिंपल सी वजह है। यदि उस नौकर के मालिक ने उसे काम के दौरान सोता हुआ देख लिया तो वह बहुत गुस्सा होगा। ये भी संभव है कि उस नौकर की नौकरी ही चली जाए। ऐसे में आपके उठाने से किसी गरीब की नौकरी बच सकती है।

भूखा व्यक्ति

किसी को भूखा सोता हुआ देखने पर उसे उठा देना चाहिए। फिर भले वह शख्स आपका शत्रु या विरोधी हो। किसी को भी भूखे पेट नहीं सोने देना चाहिए। उसे कुछ खिलाना चाहिए। अक्सर देखा जाता है कि लोग गुस्से में खाना नहीं खाते हैं और ऐसे ही सो जाते हैं। आचार्य चाणक्य का कहना है कि सी स्थिति में हमे आगे आकर दया दिखानी चाहिए और उस भूखे व्यक्ति को खाना खिलाना चाहिए।

स्टूडेंट

स्टूडेंट समाज का भविष्य होते हैं। वे पढ़ लिख जाएं, ज्ञान प्राप्त कर लें तो इस समाज की दशा बदल सकते हैं। इसलिए यदि आप किसी स्टूडेंट को पढ़ाई के समय सोता हुआ देख लें तो उसे जगा दें। अन्यथा उसकी पढ़ाई का नुकसान हो जाएगा। इससे उसका भविष्य भी खतरे में पड़ सकता है। स्टूडेंट को पढ़ाई के समय पूरा ध्यान किताबों में ही लगाना चाहिए। यदि उसे नींद आए तो आप उसकी मदद करें।

चौकीदार

ड्यूटी के दौरान यदि आपको सोता हुआ चौकीदार दिख जाए तो उसे तुरंत उठा देना चाहिए। एक चौकीदार के कंधों पर उसके मालिक की संपत्ति की जिम्मेदारी होती है। यदि वह सो जाए तो कोई भी गलत लाभ ले सकता है। इससे न सिर्फ मालिक की संपत्ति का नुकसान होगा, बल्कि उस गरीब चौकीदार की नौकरी भी खतरे में पड़ जाएगी। इसलिए इस बात का ध्यान रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button