बॉलीवुड

मां के साथ बैठी ये बच्ची खुद बनने वाली है मां, बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर की है बेटी,आप ने पहचाना?

बच्चे कब बड़े हो जाते हैं पता ही नहीं चलता है। समय बहुत तेजी से निकलता है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को ही देख लीजिए। इस तस्वीर में आपको एक छोटी सी बच्ची दिखाई दे रही है। बच्ची बड़ी ही क्यूट है। वह बेड पर अपनी माँ के साथ बैठी है। अब कुदरत का खेल देखिए। यह छोटी सी बच्ची खुद मां बनने वाली है। वह वर्तमान में प्रेग्नेंट है। जल्द ही एक बेबी को जन्म देने वाली है।

प्रेग्नेंट है ये क्यूट बच्ची, क्या आप ने पहचान?

अब आपका चैलेंज है कि इस बच्ची को पहचानना। आप में से बहुत से लोग इस बच्ची को जानते हैं, लेकिन पहचान नहीं पाएंगे। हम आपको एक और हिंट दे देते हैं कि बच्ची वर्तमान में बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। इनके पिता भी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। यह अभिनेत्री इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में है। तो क्या आप ने पहचाना?

sonam kapoor

यदि आप ने हार मान ली तो कोई बात नहीं। हम ही सही जवाब बता देते हैं। ये बच्ची कोई और नई बल्कि बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) हैं। सोनम अब 37 साल की हो गई हैं। उन्होंने 2018 में आनंद आहूजा से शादी रचाई थी। शादी के लगभग चार साल बाद वे मां बनने जा रही हैं।

जल्द मां बनेगी सोनम कपूर

सोनम कुछ दिनों पहले ही हॉलिडे मनाने बेबीमून पर गई थी। यहां उन्होंने लंदन की सड़कों पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। वहीं पति और होने वाले बच्चे के साथ अच्छा समय बिताया। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हुई थी। हालांकि अब सोनम इंडिया लौट आई हैं। उन्हें अपने आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Leo Kalyan (@leokalyan)


सोनम बचपन में काफी क्यूट थी। उम्मीद की जा रही है कि उनका होने वाला बेबी भी उन्हीं की तरह क्यूट होगा। सोनम ने हाल ही में अपना बेबी शॉवर का कार्यक्रम भी रखा था। यह बहुत ही खूबसूरत इवेंट था। इसमें सोनम बेहद सुंदर लग रही थी। इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

फिल्मों से बना ली दूरी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)


शादी के बाद से ही सोनम ने फिल्मों से दूरी बना ली है। वहीं बेबी की वजह से वे फिल्मों के प्रोजेक्ट्स भी नहीं ले रही हैं। सोनम को आखिरी बार 2019 में ‘द जोया फैक्टर’ में देखा गया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। सोनम ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में रणबीर कपूर संग सांवरिया फिल्म से की थी। अपने 15 साल के फिल्मी करियर में सोनम ने बहुत ही कम हिट फिल्में दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button