बॉलीवुड

एमएस धोनी की ऑनस्क्रीन बहन ने की सगाई, 24 साल की उम्र में इस हैंडसम हंक को बनाया हमसफ़र

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ी थी। फिल्म में नजर आने वाले कलाकारों को भी इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली। इसी फिल्म में बाल कलाकार के रूप में स्विनी खरा ने धोनी की बहन का किरदार निभाया था। बता दे, ये छोटी सी लड़की अब बड़ी हो गई है और उन्होंने सगाई भी कर ली है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तो आइए देखते हैं एक्ट्रेस की सगाई की तस्वीरें…

बता दें, इस खुशखबरी को खुद स्विनी खरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ साझा किया है। उन्होंने अपने long-time बॉयफ्रेंड उर्वीश देसाई के साथ सगाई रचाई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। देखा जा सकता है कि, स्विनी अपनी सगाई में परियों की तरह लग रही थी।

वही उनके बॉयफ्रेंड शेरवानी में काफी हैंडसम और डेशिंग दिखाई दिए। दोनों के चेहरे पर सगाई की मुस्कान साफ देखने को मिल रही है। इसके अलावा ये कुछ तस्वीरों में एक-दूसरे के साथ डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

देखा जा सकता है कि मेहमानों के बीच उर्विश ने घुटनों के बल बैठकर स्विनी को अंगूठी पहनाई जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ खुश नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सोनी ने कैप्शन में लिखा कि, “मैं आप से पेपर रिंग के साथ भी शादी कर सकती हूं।”

जैसे ही फैंस को स्विनी की सगाई की खबर मालूम हुई तो हर तरफ बधाइयों का तांता लग गया। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर टीवी की दुनिया से जुड़े कलाकारों ने भी उन्हें बधाई दी।

बता दें स्विनी की उम्र महज 24 साल है। एक्ट्रेस ने सगाई के मौके पर डायमंड और एमरल्ड नेकलेस पहना हुआ था जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है, ऐसे में उनकी सगाई की खबर मालूम होते ही फैंस उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

बात करें स्विनी खारा के करियर के बारे में तो उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर में कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया है। उन्होंने ‘परिणीता’, ‘सियासत द पॉलिटिक्स’, ‘पाठशाला’ और ‘चीनी कम’ जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाए।

swini khara

वही टीवी सीरियल में ‘दिल मिल गए’, ‘बा बहू और बेबी’ और ‘जिंदगी खट्टी मीठी’ में भी नजर आ चुकी है। बता दे आखिरी बार स्विनी को ‘एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में धोनी की बड़ी बहन जयंती के बचपन के किरदार में देखा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button