समाचार

साहब पति बहुत कूटता है, इसलिए जमाई संग भागी.. पकड़ी गई सास-दामाद की जोड़ी, थाने में हुए कई खुलासे

कुछ दिनों पहले राजस्थान के सिरोही जिले में दामाद और सास की लव स्टोरी सामने आई थी। यहाँ दामाद अपनी सास को लेकर फरार हो गया था। इसके पहले उसने अपने ससुर संग दारू पार्टी की थी। जब ससुर नशे में धुत हो गया तो वह सास को ले उड़ा। साथ में अपनी एक बेटी भी ले गया था। इसके बाद ससुर ने पुलिस में पत्नी और दामाद को लेकर शिकायत दर्ज कारवाई थी। अब ये सास-दामाद का प्रेमी जोड़ा पकड़ा गया है। दोनों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

इसलिए दामाद संग भागी सास

मामला सिरोही जिले के अनादरा थाना इलाके का है। यहां रमेश नाम के युवक की पत्नी अपने दामाद संग 1 जनवरी को भाग गई थी। लेकिन अब 15 दिनों बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है। जब सास से अपने जंवाई संग भागने की वजह पूछी गई तो उसने पति की क्रूरता को लेकर कई खुलासे किए। सास ने बताया कि उसका पति रोज दारू पीकर उसके साथ मारपीट करता था। इसलिए वह दामाद से दिल लगा बैठी और उसके संग ही भाग गई।

बताया जा रहा है कि इस सास-दामाद की जोड़ी को समाज के लोगों ने ही पकड़ा है। वे रिश्तों को तार-तार करने वाली इस लव स्टोरी के खिलाफ थे। इसलिए उन्होंने इस प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सास ने बताया कि वह दामाद संग समेरपुर गई थी। फिर वहां से दोनों पाली चले गए। यहां दोनों साथ में मजदूरी करने लगे। दोनों साथ में खुश थे और अच्छा जीवन बीता रहे थे।

मंदिर में ली सुधरने की प्रतिज्ञा

दामाद के तीन बच्चे हैं। तीनों लड़कियां हैं। दामाद सास को भगाते समय अपनी छोटी बेटी को भी साथ ले गया था। उधर उसके दो बच्चे दामाद-सास की प्रेम कहानी की चक्की में पिस गए। वे दो हफ्तों से पापा और नानी का इंतजार कर रहे थे। सास के भी पांच बच्चे बताए जा रहे हैं। पकड़े जाने के बाद दोनों को मंदिर ले जाया गया। यहां सास और दामाद ने सामाजिक स्तर पर अपने पति और पत्नी के साथ रहने की प्रतिज्ञा ली।

अब देखना ये है कि यह सास और दामाद की जोड़ी अपनी प्रेम कहानी भूलकर फिर से अपने पति और पत्नी संग शांति से रहते है या नहीं। उधर समाज और इलाके में लोग इस अनोखी प्रेम कहानी को जानकार मजे ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button