बॉलीवुड

दीपिका-रणवीर की शादी पक्की, इस दिन यहाँ करेंगे दोनो शादी, मिलने लगी अभी से बधाइयाँ

बॉलीवुड में आए दिन कोई ना कोई नयी जोड़ी बन जाती है। यहाँ रिश्ते कब बनते हैं और कब टूट जाते हैं किसी को कुछ पता ही नहीं चलता है। बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियाँ भी हैं, जिनके लोग उदाहरण देते हैं। बॉलीवुड की इस मयानगरी में हर रोज़ कुछ ना कुछ नया होता है। अब बॉलीवुड एम एक बड़ी ख़बर आ रही है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएँगे। जी हाँ बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध जोड़ी अब शादी के बंधन में बँधने जा रही है और इसका ख़ुलासा भी हो गया है।

शुरू हो चुकी है शादी की तैयारियाँ:

जानकारी के अनुसार बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 20 नवम्बर को शादी के पवित्र बंधन में बँधने वाले हैं। फ़िल्मफ़ेयर की रिपोर्ट के अनुसार दोनो की शादी इटली में सम्पन्न होगी। अगर आपको याद होगा तो आप जानते होंगे कि बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तानविराट कोहली की भी शादी इटली में ही हुई थी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दीपिका और रणवीर के शादी की तैयारियाँ भी शुरू हो गयी हैं। इस दोनो की शादी में केवल 30 मेहमानों को ही बुलाया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनो की शादी इटली में लेक कोमो में होगी। आपको बता दें यह बहुत ख़ूबसूरत जगह है, जहाँ दोनो एक साथ जीवन भर साथ निभाने की क़समें खाने वाले हैं। इससे पहले इटली में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इटली के टस्कनी में शादी रचाई थी। मज़ेदार बात ये है कि अनुष्का और रणवीर ने साथ-साथ बॉलीवुड में ‘बैंड बाजा बारात’ से डेब्यू किया था और दोनो ने शादी के लिए इटली को ही चुना। हालाँकि एक की शादी हो चुकी है अब बारी रणवीर सिंह की है।

शादी के बाद मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन:

एक रिपोर्ट से इस बात का भी ख़ुलासा हुआ है कि दीपिका पादुकोण को इटली बहुत पसंद है, इसलिए उन्होंने शादी के लिए इस जगह को चुना है। दीपिका और रणवीर सिंह के शादी की डेट फ़ाइनल होते ही दोनो को पहले ही शादी की बधाइयाँ मिलनी शुरू हो गयी हैं। बधाई देने वालों की लिस्ट में सबसे पहला नाम कबीर बेदी का है। इस शादी के बारे में कहा जा रहा है कि इटली में शादी होने के बाद भारतीय मेहमानों को मुंबई में पार्टी दी जाएगी। मुंबई में ही ग्रैंड रिसेप्शन का इंतज़ाम किया जाएगा।

हालाँकि अभी तक दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी की इस बात को मीडिया के सामने नहीं लाया है। लेकिन यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है कि दोनो की बहुत अच्छी पटती है और जल्दी ही दोनो शादी के बंधन में बँधने की बात भी कर रहे थे। रणवीर और दीपिका पिछले 2013 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फ़ैन्स इस कपल को दीपवीर नाम से पुकारते हैं। इन दोनो ने साथ में कई फ़िल्में जैसे बाज़िराव मस्तानी, गोलियों की रासलीला: रामलीला, और पद्मावत की है। दीपिका एर रणवीर की शादी का इनके फ़ैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हाल ही में यह जोड़ी विदेश में छुट्टियाँ मनाने के लिए गयी थी। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button