अध्यात्म

बनना चाहते हैं धनवान तो भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का दान, वरना सारी उम्र रहेंगे कंगाल

शास्त्रों में कई सारी चीजों के बारे में बताया गया है, जिन पर हम थोड़ा सा भी ध्यान देंगे तो हमारी लाइफ पूरी तरह से स्वस्थ हो जाती है। कई बार हमारे साथ कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जहां से हम यह तय नहीं कर पाते हैं कि आखिर हमारे साथ ही ऐसा क्योंं हो रहा है? दरअसल, कुछ ऐसे वास्तुदोष होते हैं, जिन्हें हम जाने या अनजाने में कर देते हैं, लेकिन हमें ऐसा करने से बचना चाहिए। यूं तो दान पुण्य करना बहुत ही अच्छी बात होती है। हर इंसान को इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लेना चाहिए, पर यहां आपको थोड़ी सी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

दान पुण्य करने से पहले आपको कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, वरना आपके द्वारा किया गया दान पुण्य का फल मिलने की बजाय आपको नुकसान हो सकता है। शास्त्रों में इस बात का जिक्र किया गया है कि आपको किस चीज को भूलकर दान नहीं देना चाहिए, वरना वो आपके लिए कष्टदायी बन सकता है। तो चलिए आज हम आपको उन्ही चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको बिल्कुल भी दान नहीं देना चाहिए, वरना आपके घर में कंगाली का वास हो जाएगा।

1.फटे पुराने कपड़े

 

किसी गरीब को कपड़े दान कर दिये जाए तो यह शुभ होता है, लेकिन उसे कभी भी फटे औऱ पुराने कपड़े दान नहीं देने चाहिए। अगर आप इस तरह के कपड़े किसी को देते हैं, तो लक्ष्मी माता आपसे रूठ जाती हैं, जिसकी वजह से आपको घर में कई सारी परेशानियों से जूझना पड़ता है। इसलिए आपको फटे और पुराने कपड़े किसी को भी दान देने से बचना चाहिए।

2.भोजन का दान

 

किसी भूखे को भोजन खिलाने से बड़ा पुण्य शायद ही कोई दूसरा होता है, ऐसे में आपको किसी न किसी भूखे को हमेशा भोजन कराना ही चाहिए। लेकिन ध्यान रहे कि आप जो भी भोजन दे रहे हैं, वो बासी या खराब नहीं होना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपके घर में हमेशा ही वाद विवाद के हालात बने रहते हैं, ऐसे में आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।

3.तेल का दान

शनिवार को तेल का दान करने से आपकी सारी समस्याएं दूर होती हैं। ऐसे में अगर शनिवार को कोई आपसे तेल मांगे तो आपको मना नहीं करना चाहिए। पर ध्यान रखना चाहिए कि आप जो तेल दे रहे हैं, वो यूज किया हुआ न हो और न ही वो खराब हो। अगर आप ऐसा करते हैं, तो शनिदेव आपसे क्रोधित हो जाएंगे और आप पर उनका प्रकोप बरस सकता है।

4.झाड़ू का दान

झाड़ू का दान आपको गलती से भी नहीं करना चाहिए। आप सभी जानते हैं कि झाड़ू में लक्ष्मी जी का वास होता है, ऐसे में आपको झाड़ू का दान किसी को भी नहीं देना चाहिए। अगर आप झाड़ू देते हैं, तो लक्ष्मी माता आपसे नाराज हो जाती है। और आपको घर में पैसो की तंगी आ जाती है और आप इस तंगी से जल्दी उभर भी नहीं सकते हैं।

5.बर्तन का दान

बर्तन को दान देने का मन हर किसी का होता है, लेकिन शास्त्रों में ऐसा करने से सख्त मनाही है। जी हां, आपको किसी को भी बर्तन नहीं देना चाहिए, खासकर स्टील के बर्तन तो गलती से भी नहीं, क्योंकि ऐसा करने से आपके घर की सुख शांति हमेशा के लिए चली जाएगी और आपका घर महाभारत का मैदान बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button