अन्य

हर मनुष्य को अपने जीवन में कभी ना कभी करना चाहिए सुंदरकांड का पाठ, जानिए इसकी वजह

नमस्कार दोस्तों आप सभी लोगों का हमारे लेख में स्वागत है दोस्तों के शुभ अवसर पर बहुत से लोग श्री राम चरित्र मानस के सुंदरकांड का पाठ अपने घरों में करवाते हैं ऐसा माना जाता है कि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले सुंदरकांड का पाठ करने से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है ज्योतिष शास्त्र में सुंदरकांड के पाठ को इतनी अहमियत क्यों दी जाती है और क्यों कहा जाता है कि हर इंसान को अपने जीवन में कभी न कभी सुंदर कांड का पाठ अवश्य करवाना चाहिए आज हम आपको इस विषय में जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं सुंदरकांड पाठ के बारे में:-

परेशानियों से छुटकारा:-

जब व्यक्ति अपने जीवन में परेशानियों और समस्याओं में घिर जाता है तो उसको किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त नहीं हो पाती है इसका नतीजा यह होता है कि उसके आत्मविश्वास में कमी आने लगती है ऐसी स्थिति में सुंदरकांड का पाठ कराना चाहिए यदि सुंदरकांड का पाठ कराया जाए तो जीवन की सभी परेशानियां और समस्याएं दूर होती है।

कुंडली में उपस्थित दोष होते हैं दूर:-

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में दोष है और अपने जीवन में बुरी परिस्थितियों से गुजर रहा है तो इन सभी से छुटकारा प्राप्त करने के लिए सुंदरकांड का पाठ कराना बहुत ही फायदेमंद साबित होता है।

आत्मविश्वास में वृद्धि:-

आपको बता दें कि सुंदरकांड को आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति बढ़ाने वाला कांड बताया जाता है यदि सुंदरकांड का पाठ कराया जाए तो इससे व्यक्ति को मानसिक शांति प्राप्त होती है और किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए आत्मविश्वास प्राप्त होता है।

प्राप्त होती है श्री राम जी की कृपा:-

यदि आप अपने घर में सुंदरकांड का पाठ कराते हैं तो इससे हनुमान जी के साथ-साथ भगवान श्री राम जी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है मनुष्य के जीवन में चल रही सभी समस्याओं से छुटकारा प्राप्त करने के लिए सुंदरकांड का पाठ एक श्रेष्ठ और सरल उपाय माना जाता है।

जीत का दिलाता है भरोसा:-

आपको बता दें कि सुंदरकांड एक भक्त की जीत का कांड है जो अपनी इच्छा शक्ति से इतना बड़ा चमत्कार कर सकता है सुंदरकांड में जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत से महत्वपूर्ण सूत्र भी दिए गए हैं श्री राम चरित्र मानस का सुंदरकांड पाठ एकमात्र ऐसा अध्याय है जो श्री राम जी के भक्त हनुमान जी की विजय का कांड है आपको बता दें कि पूरी रामायण में सुंदरकांड को सबसे श्रेष्ठ कांड माना जाता है क्योंकि यह जीवन के सभी संकटों को दूर करने में सहायता करता है इन्हीं सब वजह से ऐसा कहा जाता है कि हर इंसान को कभी न कभी अपने जीवन में सुंदरकांड का पाठ अवश्य करवाना चाहिए।

नोट:- हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी हुई जानकारी अवश्य पसंद आई होगी आप अपना सुझाव नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में हमको कमेंट करके दे सकते हैं आप अपना सहयोग हमारे साथ बनाए रखें हम आगे भी इसी प्रकार से जानने योग्य जानकारियां लेख के माध्यम से लाते रहेंगे धन्यवाद।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button