viral

लोकल ट्रेन में महिलाओं के बीच हुई जमकर लड़ाई, खूब चलाए हाथ, IPS ने शेयर किया कैट फ़ाइट का Video

सोशल मीडिया पर अक्सर हमें कई तरह के वीडियो देखने को मिलते है। आज के समय में सोशल मीडिया के जमाने में कुछ भी बहुत जल्दी वायरल हो जाता है। कभी कोई सिंगिंग वीडियो लोगों का दिल जीत लेता है तो कभी कोई डांस वीडियो सुर्ख़ियों में आ जाता है।

140 करोड़ के आबादी वाले हमारे देश भारत में हुनर की कोई कमी नहीं है। कोई अपने डांस वीडियो से लोगों के बीच चर्चा में आ जाता है तो कोई कॉमेडी या डांस वीडियो से सुर्खियां बटोर लेता है। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी सुर्ख़ियों में है। यह न ही डांस वीडियो है और न ही सिंगिंग वीडियो और न ही कोई फनी या कॉमेडी वीडियो है।

जिस वीडियो के बारे में हम आपसे बात कर रहे है वो लड़ाई का वीडियो है। लड़ाई हो रही है लोकल ट्रेन के भीतर। वो भी महिलाओं के बीच। यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ट्रेन के भीतर लड़ाई करती हुई महिलाओं का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस पर लोगों के खूब मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं।

वीडियो ट्विटर पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने अपने ट्विटर एकाउंट से साझा किया है। साथ में उन्होंने लिखा है कि, ”#मुंबई लोकल #LadiesOnly v #GentsOnly एक झलक”। मुंबई की लोकल ट्रेन में हाथापाई करती हुई इन महिलाओं के वीडियो ने ट्विटर पर धूम मचा दी है।

वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि, कुछ महिलाओं के बीच बहस हो जाती है और फिर वे आपस में लड़ पड़ती है। एक दूजे पर वे हाथ से खूब वार करती है। आस-पास मौजूद यात्री उन्हें देखते रहते हैं। अक्सर मुंबई की लोकल ट्रेन से जुड़ी कोई न कोई खबर सुर्ख़ियों में रहती है। इस बार महिलाओं के बीच हुई कैट फ़ाइट सुर्ख़ियों में आ गई।

वीडियो IPS अधिकारी रुपिन शर्मा के पास पहुंचा तो उन्होंने इस वीडियो को मजेदार कैप्शन के साथ अपने ट्विटर एकाउंट से साझा कर दिया। वीडियो के एक हिस्से में जहां महिलाएं लड़ रही होती है तो वहीं दूसरे हिस्से में कुछ पुरुष गाना गा रहे होते हैं और कुछ लोग उस पर थिरक भी रहे हैं।

वीडियो देखने के बाद इस पर यूजर्स ने खूब मजेदार कमेंट्स किए है। एक यूजर ने लिखा है कि, ”डेली एंटरटेनमेंट’। एक यूजर ने लिखा है कि, ”भाई लैकमे के शैंपू से बाल धोकर आई और यहां ये सब हो रहा है’। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि, ”अधिकतर झगड़े विंडो सीट के लिए होते हैं’।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button