अन्य

इन पांच घरेलू उपायों की मदद से चुटकियों में दूर हो जाता है दांतों का दर्द

दांतों में दर्द किसी को भी हो सकता है और कई सारे लोग दांतों की दर्द से काफी परेशान रहते हैं। अगर आपको भी अचानक से दांतों में दर्द हो जाता है तो आप नीचे बताए गए नुस्खों को आजमाएं। इन नुस्खों की मदद से आपको दांत की दर्द से आराम मिल जाएगा और दोबार फिर से इनमें दर्द भी नहीं होगी।

दांत में दर्द होने पर आजमाएं ये उपाय

हींग

हींग की मदद से दांत के दर्द से राहत पाई जा सकती है। दांतों में दर्द होने पर आप चुटकी भर हींग को पानी में मिला दें और फिर रूई की मदद से इसे अपने दर्द वाले दांत के ऊपर रख लें और दांत के आसपास हींग का पानी लगा लें। 10 मिनट तक रूई को दांत पर ही रहने दें और 10 मिनट बाद आप साफ पानी से कुल्ला कर लें। दिन में दो बार ये उपाय करने से आपके दांतों का दर्द एकदम सही हो जाएगा।

लौंग

लौंग का प्रयोग करने से भी दांतों का दर्द सही हो जाता है। आयुर्वेद में लौंग को काफी गुणकारी बताया गया है और इसके बारे में लिखा गया है कि इसके प्रयोग से बैक्टीरिया या कीटाणु आसानी से मर जाते हैं। इसलिए अगर आपको दांतों में दर्द हो तो आप लौंग को पानी में घिसकर इसे अपने दांत पर रखे दें। ऐसा करने से आपके दांतों का दर्द तुरंत गायब हो जाएगा। इसके अलावा आप चाहें तो लौंग के तेल को भी दांतों पर  लगा सकते हैं। हाालंकि इस बात का ध्यान रखें की लौंग का तेल काफी तेज होता है, इसलिए आप ज्यादा मात्रा में लौंग के तेल को दांतों पर ना लगाएं। लौंग को दांतो पर लगाते ही दर्द चुटकियों में गायब हो जाएगा और साथ में ही आपके दांतों के बैक्टीरिया भी खत्म हो जाएंगे।

प्याज

प्याज का रस काफी असरदार होता है और इसे दांतों पर लगाने से दांतों का दर्द एकदम भाग जाता है। आप एक प्याज को काटकर उसका रस निकला लें और फिर रूई की मदद से रस को दर्द वाले दांत पर लगा लें। रस के अलावा आप चाहें तो प्याज का टुकड़ा भी दांत के पास रख सकते हैं। ये उपाय करते ही आपको दांत के दर्द से आराम मिल जाएगा। साथ में ही आपके मुंह के जर्म्स भी खत्म हो जाएंगे।

नीम

नीम के पत्तों को चबाने से भी दांतों का दर्द सही हो जाता है। अगर आपको दांतों में अक्सर दर्द रहता है तो आप नीम का एक पत्ता चबा लें या फिर पत्ते का रस निकालकर उसे रूई की मदद से दांत पर लगा लें।

लहसुन

प्याज की तरह ही लहसुन भी दांतों की दर्द को मिनटों में गायब कर देता है। लहसुन के अंदर एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं जो कई तरह की तकलीफों को दूर करने काम करते हैं। इसलिए जब आपको दांतों में दर्द हो तो आप लहसुन को काट कर या फिर इसे पीस कर अपने दर्द वाले दांत पर रख लें। ये उपाय करने से आपको दर्द से राहत मिल जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button