बॉलीवुड

बेटी देवी के 2 महीने की होते ही बिपाशा बसु ने फैंस को दिखाई झलक, शेयर की चुनिंदा तस्वीर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपनी बेटी के साथ इंजॉय कर रही है। गौरतलब है कि बिपाशा बसु 2 महीने पहले ही बेटी देवी की मां बनी है। बिपाशा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती है।  अब इसी बीच उन्होंने बेटी देवी के साथ अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की है जिसे देखने के बाद फैंस भी उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। तो आइए देखते हैं बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की राजकुमारी की वायरल तस्वीरें…

दो महीने की हुई बिपाशा की बेटी

bipasha basu

दरअसल, देवी बसु ग्रोवर 2 महीने की हो चुकी है और इस खास मौके पर बिपाशा ने बेटी के साथ अपनी कुछ क्यूट सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। हालांकि बिपाशा ने अपनी बेटी का चेहरा भी रिवील नहीं किया है। वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बिपाशा की गोद में बेटी देवी नजर आ रही है और उनके कपड़ों पर लिखा है कि, “सभी एनिमल्स मेरे दोस्त हैं। ” वहीं इस तस्वीर को साझा करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा कि, “और इस तरह से देवी आज 2 महीने की हो गई…”

bipasha basu

बता दें इससे पहले बिपाशा बसु ने देवी को ब्रेस्टफीडिंग करवाते हुए भी एक फोटो सोशल मीडिया पर साझा की थी जो काफी वायरल हुई थी। इस दौरान कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था। बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी साल 2016 में हुई थी। इससे पहले इन दोनों ने 3 साल तक एक दूसरे को डेट किया था और फिर शादी रचाई थी। शादी के 6 साल बाद 12 नवंबर 2022 को इनके घर बेटी देवी का जन्म हुआ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

शादी के बाद किसी फिल्म में नजर नहीं आई बिपाशा

bipasha basu

बता दें, बिपाशा बसु को आखरी बार फिल्म ‘अलोन’ में देखा गया था जिसके बाद वह किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई। इसी फिल्म के सेट पर बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात हुई थी।  फैंस उनके लिए काफी एक्साइटेड है लेकिन अभी तक बिपाशा की तरफ से फिल्म के लिए कोई घोषणा नहीं हुई है।  फिलहाल वह अपनी बेटी के साथ समय बिता रही है।

bipasha basu

बता दें, करण सिंह ग्रोवर की ये तीसरी शादी जबकि बिपाशा की पहली शादी है। इससे पहले करण सिंह की शादी टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से हुई थी, लेकिन इन दोनों अभिनेत्रियों के साथ उनका रिश्ता लंबा नहीं चला। इसके बाद उनकी जिंदगी में बिपाशा आई और अब ये खुशहाल जीवन जी रहे हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button