समाचार

BF से शादी करूंगी, मेरा Pan Card बना है.. घर से भागी लड़की ने बनाया Video, देखकर लोटपोट हुए लोग

प्यार इंसान से क्या कुछ नहीं करवाता है। इस प्यार के चक्कर में कई लोग घर से भाग जाते हैं। इनके घरवाले शादी को राजी नहीं होते हैं। ऐसे में उन्हें भागकर अपने प्यार को मुकम्मल करना सही लगता है। भागने के बाद इनका अगला स्टेप शादी करना होता है। अब कुछ परिवार अपने घर की बेटियों को भागने के बाद भूल जाते हैं। कुछ इग्नोर करते हैं। कुछ थोड़े दिन बाद मान जाते हैं। वहीं कुछ उसे पकड़कर घर लाते हैं। मारते हैं, पीटते हैं, दूसरी जगह शादी कर देते हैं या जान ले लेते हैं।

जब परिवार ही आपकी जान का दुश्मन बन जाए तो घर से भागी लड़की और उसका प्रेमी, दोनों की लाइफ मुश्किल में पड़ जाती है। लेकिन इस सोशल मीडिया के दौर में लोग अपने घरवालों की पोलपट्टी वीडियो बनाकर खोल देते हैं। कुछ समय पहले एक घर से भागे कपल का वीडियो बड़ा वायरल हुआ था। अरे वही जिसमें लड़की ठीक है, पापा बेल्टे बेल्ट मरते हैं, लिट्टी चोखा खा लेंगे लेकिन खुश रहेंगे जैसी बातें बोलती है। अब मार्केट में एक नया वीडियो आया है। जिसमें ‘पेन कार्ड’ का मजाक उड़ाया जा रहा है।

घर से भागी लड़की, बोली- मेरे पास पैन कार्ड है..

दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की वीडियो बनाकर अपने परिवार की बुराई कर रही है। वह बोलती है कि मैं अपनी मर्जी से घर से भागी हूँ। अपने प्रेमी से शादी करना चाहती हूँ। उसी के साथ रहना चाहती हूँ। इसलिए उसे कुछ नहीं होना चाहिए। यहां लड़की ये भी खुलासा करती है कि उसकी अम्मी बड़ी खतरनाक है। उसने उसकी बड़ी बहन को मरवा दिया था। इसके बाद लड़की कहती है कि वह बालिग है। अपनी मर्जी से शादी कर सकती है। उसका पैन कार्ड भी बना है। पैन कार्ड उसी का बनता है जो बालिग होता है।

लोगों ने लिए भयंकर वाले मजे

बस लोगों ने लड़की की यह ‘पैन कार्ड’ वाली बात पकड़ ली। उसने बाकी जो बातें बोली उस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। और इस पैन कार्ड को लेकर मजे लेने लगे। एक शख्स ने बोला “मेरा पैन कार्ड खो गया है, क्या मतलब मैं कुंवारा मरूंगा” दूसरे ने कहा “ये सब छोड़ो पहले तुम अपना पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करवाओ।” एक महिला यूजर बोली “मैंने घरवालों से कहा था मेरा pan card बनवा दो। उन्होंने मना कर दिया। शायद इसी दिन का डर था उन्हें।” एक यूजर बोला “अच्छा हुआ पासपोर्ट नहीं बना, वरना पता नही कहां चली जाती।”

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by शहर LUCKNAWI (@shahar_lucknawi)

वैसे इस पूरे वीडियो पर आपकी क्या राय है? यदि आप अपने घर से भाग जाओ तो क्या ऐसा कोई वीडियो बनाओगे? वीडियो पसंद आया तो दूसरों के साथ शेयर जरूर करे। और हां अपना पैन कार्ड बनवा ले। क्या पता कल काम आ जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button