दिलचस्प

सड़क पर पेन बच रही थी बच्ची, महिला ने खरीद ली सारी दुकान, मासूम का रिएक्शन देखने लायक है – Video

दया का भाव आजकल बहुत कम लोगों में दिखाई देता है। लेकिन कभी-कभ हद से ज्यादा दयालुता दिखाना अच्छा भी होता है। इससे दुख और मुसीबत में फंसे शख्स के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाती है। आप ने देखा होगा कि सड़क पर कई बच्चे अपने घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए पेन बेचते हैं। हम में से कई लोग उन्हें इग्नोर कर देते हैं। हम दुकान से पेन ले आते हैं लेकिन इनसे शायद ही पेन खरीदते हैं।

सड़क पर पेन बच रही थी बच्ची

अब जरा सोचिए क्या होगा जब कोई सड़क पर पेन बेच रही बच्ची से उसकी पूरी की पूरी दुकान ही खरीद ले। यकीनन यह देखकर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ऐसा ही कुछ हाल ही में एक बच्ची के साथ हुआ। यह बच्ची अफगानिस्तान (Afghanistan) की बताई जा रही है। जी हां अफगानिस्तान, जहां इस समय काफी अशान्ति वाला माहौल है। ऐसे में यह बच्ची अपने परिवार के दो वक्त की रोटी के लिए सड़क पर पेन बेच रही थी।

इस बीच बच्ची का सामना एक महिला से हो जाता है। यह महिला बच्ची से पहले पूछती है कि एक पेन कितने का दिया? इस पर बच्ची उसे एक पेन की कीमत 20 सेंट (वहां की करंसी के पैसे) बताती है। फिर महिला बोलती है कि क्या वह उसके सारे पेन खरीद सकती है? इस पर बच्ची हां बोल देती है। फिर महिला उसे एक बड़ा सा नोट निकालकर देती है। अब यहां आप बच्ची की ईमानदारी देखिए। वह बोलती है कि आपने बहुत ज्यादा पैसे दे दिए।

महिला ने खरीद ली सारी दुकान

इसके बाद महिला उस बच्ची को कुछ और बड़े नोट देती है। इससे बच्ची के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। वह बहुत खुश हो जाती है। इस बीच वहां खड़ा एक शख्स बच्ची से कहता है कि वह अपने मां बाप को यह पैसे दे। इसके बाद बच्ची वहां से खुशी-खुशी और उछलते कूदते घर की ओर चली जाती है। यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बच्ची की मुस्कान और महिला की दयालुता ने सबका दिल जीत लिया है।

वीडियो के कैप्शन से पता चलता है कि यह मामला अफगानिस्तान की राजधानी काबुल का है। इस वीडियो को देखकर लोग बड़े खुश हो रहे हैं। वे कह रहे हैं कि इसी तरह और भी लोगों को गरीबों की मदद को आगे आना चाहिए। हमारे लिए यह छोटा सा अमाउन्ट होता है लेकिन उनके लिए बहुत बड़ा। तो चलिए आपको भी यह प्यारा वीडियो दिखा देते हैं।

यहां देखें वीडियो

अब अगली बार आप भी किसी को सड़क पर छोटा मोटा सामान बेचते देखे तो यूं ही उसे खरीद लिया करें। इससे उनका भी दिन बन जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button