बॉलीवुड

रणबीर को छोड़ सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में पहुंची एक्स-GF आलिया, देखें सासु मां का रिएक्शन

बॉलीवुड में जब भी किसी सेलिब्रिटी की शादी होती है तो सितारों का मेला जरूर लगता है। 7 फरवरी को कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी थी। यह शादी जेशलमेर में हुई थी। शादी के बाद कपल ने 12 फरवरी को मुंबई में अपने फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी रखी थी। इस पार्टी में कई बड़े-बड़े सितारों ने सिरकर की। लेकिन असली महफ़िल सास बहू की एक जोड़ी लूट ले गई।

सास-बहू की जोड़ी ने बांधा समा

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की मुंबई वाली ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी काफी शानदार रही। इसमें बॉलीवुड सितारों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी सजधज कर यहां आए। लेकिन सबसे अधिक ध्यान आलिया भट्ट और उनकी सासूमां नीतू सिंह कपूर ने लूट लिया। सास और बहू की ये जोड़ी एकसाथ काफी जच रही थी। इन्होंने महफ़िल में चार चाँद लगा दिए।

आलिया और नीतू मीडिया के सामने आपस में गले मिलते दिखाई दी। साथ ही फोटोग्राफर्स को कई तरह के पोज दिए। इस दौरान दोनों के लुक ने सबका ध्यान आकर्षित किया। जहां आलिया ग्रे कलर की हैवी वर्क वाली शिमरी साड़ी में नजर आई तो वहीं दूसरी ओर नीतू कपूर ने ग्रीन,यैलो और मेहरुन कलर वाला फ्लावर प्रिंट सूट पहना।

रणबीर कपूर की कमी खली

इस ड्रेस में दोनों सास बहू की जोड़ी काफी जच रही थी। लोगों को इनकी जुगलबंदी बड़ी पसंद आई। हालांकि इस बीच रणबीर कपूर पार्टी में नहीं दिखाई दिए। फैंस ने उन्हें मिस किया। साथ ही उनके दिमाग में सवाल मंडराने लगा कि आखिर वह इस पार्टी में शामिल क्यों नहीं हुए? शायद वह घर रहकर अपनी बेटी राहा का ख्याल रख रहे हैं। या फिर किसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एकसाथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दोनों साल 2012 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में साथ नजर आए थे। इस दौरान यह भी खबरें सामने आई कि दोनों का लव अफेयर चल रहा है। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में हम कह सकते हैं कि आलिया सिद्धार्थ की एक्स होने के बावजूद उनकी शादी की पार्टी में शामिल हुई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वैसे कियारा आडवाणी और नीतू कपूर भी आपस में अच्छे दोस्त हैं। दोनों वरुण धवन स्टारर फिल्म जुग जुग जियो में साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में इन दोनों की भी आपस में अच्छे से बनती है। बरहाल आपको सास बहू की ये जोड़ी का अंदाज कैसा लगा हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button