दिलचस्प

दुल्हन को गोद में उठा हीरो बन रहा था दूल्हा, सीढ़ी पर गिरा दिया,फिर जो दिखा शर्म से लाल हो गए सब

शादी का सीजन इन दिनों जोरों शोरों से चल रहा है। सोशल मीडिया पर भी शादी से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। हर शादी में दूल्हा दुल्हन आकर्षण का केंद्र होते हैं। ऐसे में दोनों अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ स्पेशल भी करते हैं। हालांकि कभी-कभी यह खास मोमेंट क्रिएट करने के चक्कर में उन्हें शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। आज हम आपको दूल्हा दुल्हन का ऐसा ही बड़ा मजेदार वीडियो दिखाने जा रहे हैं।

दुल्हन को गोद में उठाना दूल्हे को पड़ा भारी

सोशल मीडिया पर इन दिनों दूल्हा दुल्हन एक बड़ा ही मजेदार मोमेंट वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर से नीचे उतर रहे हैं। इस दौरान हम देखते हैं कि दुल्हन दूल्हे की गोद में बैठी हुई है। दूल्हा उसे गोद में उठाकर नीचे सीढ़ियों से उतर रहा होता है। हालांकि इस दौरान उसका बैलेंस गड़बड़ हो गया। इसके कारण वह और दुल्हन सीढ़ी पर ही गिर जाते हैं। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि दुल्हन का लहंगा भारी होता है।

अच्छी बात ये होती है कि नीचे गिरने के बाद भी दूल्हा दुल्हन को गोद से गिरने नहीं देता है। इसके बाद वह ऐसा कुछ करता है जिसे देखकर सभी मेहमान दंग रह जाते हैं दूल्हा नीचे गिरने के बाद गोद में बैठी दुल्हन को किस कर लेता है। यह देख दुल्हन थोड़ी शरमा जाती है। अब यह पूरा नजारा सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इसका वीडियो simpleweddings_नाम के इंस्टा अकाउंट ने शेयर किया है। अब इस वीडियो पर सभी दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं।

दुल्हन गिरी तो लोगों ने उड़ाया मजाक

एक यूजर ने लिखा “भाई दूल्हे जिम जाया करो। वरना ऐसे ही सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ेगा।” दूसरे ने कहा “और स्टाइल मारो सबके सामने। अभी किसी को ज्यादा लग जाती तो सारी हीरोगिरी निकल जाती।” फिर एक कमेंट आता है “दूल्हे ने दुल्हन को प्यार से किस नहीं किया है। उसे सबके सामने शर्मिंदगी महसूस न हो इसलिए ऐसा किया।” एक और बंदा कहता है “क्या मिला गोद में उठाकर, इससे अच्छा तो नॉर्मल तरीके से ही सीढ़ी उतर जाते।” बस ऐसे ही और भी कमेंट आने लगे।

यहां देखें दूल्हा दुल्हन का मजेदार विडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by alok singh (@simpleweddings_)


वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या आप ने कभी अपनी बीवी को उठाया है? यदि हां तो क्या आप भी कभी ऐसे गिरे हैं? अपने अनुभव हमे कमेंट में साझा करें। वीडियो पसंद आया तो सबके साथ शेयर करे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button