दिलचस्प

पराई औरत के साथ डांस कर रहा था पति, बीवी आ गई सैंडल लेकर, देखने लायक है बाद का सीन – Video

पति और पत्नी का रिश्ता एक नाजुक धागे कि तरह होता है। इसमें थोड़ी सी लापरवाही भी इस रिश्ते को तोड़ सकती है। खासकर जब दोनों में से कोई चीटिंग करता है तो इस रिश्ते में दरार जरूर आती है। शादी के बाद कई मर्द अपनी बीवी से बोर हो जाते हैं। ऐसे में वह पराई स्त्री में अपनी खुशी ढूंढने लगते हैं। लेकिन ये खुशी तब तक ही अच्छी लगती है जब तक आप पकड़े नहीं जाते हैं। पकड़े जाने पर बड़े कलेश हो जाते हैं।

पराई औरत संग डांस कर रहा था पति, बीवी ने पकड़ लिया

पति और पत्नी के कलेश से जुदा ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पति एक डिस्को के अंदर एक महिला संग डांस कर रहा है। वह गोविंदा की फिल्म ‘आंटी नंबर 1’ के पॉपुलर गाने ‘मैं लैला-लैला चिल्लाऊँगा कुर्ता फाड़ के’ पर डांस कर रहा होता है। वह डांस करने में बड़ा ही खो सा जाता है।

हालांकि कलेश तब शुरू होता है जब शख्स की बीवी अचानक से वहां पहुंच जाती है। बीवी को सामने अचानक देख पति की हालत खराब हो जाती है। वह डांस करना बंद कर देता है। इसके बाद पत्नी हाथ में सैंडल उठा लेती है। वह पति को गुस्से में कहती है कि अब रुक क्यों गए? करो डांस? फाड़ो कुर्ता? बताओ क्या करोगे कुर्ता फाड़कर?

पति का रिएक्शन देख लोटपोट हुई जनता

इस दौरान पति बहुत डर जाता है। पत्नी अपने पति को एक-दो थप्पड़ भी जड़ देती है। वह बड़ी गुस्से में दिखाई देती है। वहीं पति की बोलती बंद हो जाती है। वह सीधे सादे बच्चे की तरह पत्नी की सारी डांट चुपचाप सुनता है। यह पूरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है।

इस वीडियो के ऊपर लोगों के दिलचस्प कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा “अब बीवी इसे बताएगी कुर्ता कैसे फाड़ा जाता है।” दूसरा यूजर बोला “हद हो गई। अब क्या पति किसी लड़की के साथ डांस भी नहीं कर सकते? वह कौन सा रोमांस कर रहा था?” फिर एक कमेंट आता है “अच्छा आदमी था बेचारा। लेकिन अफसोस की अब कभी डांस करने लायक नहीं रहेगा।”

यहां देखें वीडियो

वैसे कुछ लोगों ने वीडियो देखने के बाद ये भी बताया कि यह स्क्रिप्टेड वीडियो है। इसमें दिखाई दे रहे युवा युवती यूट्यूब पर वीडियो बनाते हैं। ये असली सिचूऐशन नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button