दिलचस्प

जयमाला में साली पर बिगड़ी दूल्हे की नियत, दुल्हन की जगह उसे पहना दी वरमाला, देखें Video

कहते हैं साली आधी घर वाली होती है। आप ने भी ये कहावत लोगों के मुंह से कई बार सुनी होगी। साली और जीजा को लेकर कई जोक्स भी बनते हैं। इन दोनों की जोड़ी काफी फेमस होती है। दोनों आपस में खूब हंसी मजाक करते हैं। हालांकि ये सब बातें सिर्फ मजाक मस्ती की होती है। साली को सच में आधी घर वाली थोड़ी न होती है। लेकिन इस मजाक वाली बात को एक दूल्हे ने बड़ा सिरियसली ले लिया।

दुल्हन की जगह साली को पहना दी वरमाला

दरअसल सोशल मीडिया पर एक अनोखी जयमाला का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा जयमाला के दौरान ऐसी हरकत कर देता है जिसकी उम्मीद दुल्हन को भी नहीं होती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी हो रही है। दूल्हा और दुल्हन दोनों हाथ में वरमाला डाले खड़े हैं। सबसे पहले दुल्हन अपने दूल्हे के गले में वरमाला डाल देती है। फिर दूल्हे की बारी आती है। लेकिन वह थोड़ा कन्फ्यूज दिखाई देता है।

इसके बाद दूल्हा वरमाला उठाता है। वह उसे दुल्हन के पास तक ले जाता है, लेकिन फिर इरादा बदल लेता है। वह दुल्हन के बगल में खड़ी अपनी साली के गले में वरमाला डाल देता है। इसके बाद वह ताली बजा खुशी से उछलने लगता है। दूल्हे की यह हरकत देख वहाँ मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं। यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। लोग इस पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा ‘दूल्हे को लगा ऑफर चल रहा है। Buy 1 Get 1 Free।’ दूसरे यूजर ने लिखा ‘आज सभी दाल रोटी सब्जी खाकर जाएंगे, लेकिन दूल्हा जूते खाकर जाएगा।’ फिर एक शख्स कहता है ‘दूल्हे ने तो सच में साली को आधी घर वाली समझ लिया।’ एक अन्य बंदा लिखता है ‘लोगों को हमेशा दूसरे की थाली में घी ज्यादा नजर आता है। ये इसका जीता जागता उदाहरण है।’ एक और ने कहा ‘मुझे जानना है इसके बाद दूल्हा अस्पताल पहुंचा या श्मशान घाट।’

यहां देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prince Verma (@prince_verma569)

अभी ये स्पष्ट नहीं है कि ये वायरल वीडियो किसी असली शादी का है या फिर किसी शूटिंग का हिस्सा है। खैर आप लोगों को दूल्हे की ये हरकत कैसी लगी? यदि कोई दूल्हा आपके किसी रिश्तेदार की शादी में ऐसी हरकत कर दे तो आप उसका क्या हाल करेंगे? अपने जवाब हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button