अध्यात्म

सूर्य-गुरु के मिलन से धन्य होंगी ये राशियां, बनेंगे बिगड़े काम, पलटेगा भाग्य, आएगा खूब पैसा

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहों का राशि बदलना हमारी किस्मत भी बदल सकता है। गुरु 22 अप्रैल 2023 में मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान सूर्य भी इस राशि में आ जाएंगे। इसका कुछ खास राशियों पर अच्छा असर पड़ेगा। गुरु और सूर्य की युति इनके जीवन में ढेर सारी खुशियां लाएगी। तो चलिए देखते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं।

मेष राशि

गुरु और सूर्य की युति मेष राशि के जातकों की लाइफ में ढेर सारी खुशियां लेकर आएगी। इनके सभी दुख खत्म होंगे। पुराने सपनों को नए पंख मिलेंगे। आप अपने लक्ष्य को भेदने के और करीब आ जाएंगे। नौकरी को लेकर कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बीजनेस कर रहे लोगों को लाभ होगा। कोई बड़ी डील आपको मिल सकती है।

सेहत को लेकर सभी समस्याएं खत्म होगी। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। आपके जीवन में नए दोस्त बनेंगे। इन नए मित्रों से आपको बहुत लाभ होगा। पैसा कमाने के नए साधन प्राप्त होंगे। थोड़ी सी मेहनत से आप ढेर सारा पैसा कमा लेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में चीजें आपके हित में होगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि

गुरु गोचर का असर मकर राशि पर पॉजिटिव होगा। इनकी सेहत अच्छी रहेगी। भाग्य इनका साथ देगा। संतान की ओर से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। जॉब में प्रमोशन होगा। बीजनेस में लाभ होगा। कोर्ट कचहरी के मामले आपके हक में होंगे। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। विदेश यात्रा हो सकती है।

प्रेम प्रसंग के मामले सफल होंगे। कुंवारे लोगों की शादी हो सकती है। घर में मेहमान आ सकते हैं। इनके आने से कोई लाभ होगा। कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो यह सही समय है। नए वाहन को खरीदने के योग बन सकते हैं। घर में सुख और शांति का माहौल रहेगा। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे।

धनु राशि

सूर्य और गुरु का एक ही राशि में होना धनु राशि को धनवान बना देगा। इन्हें पैसों की कोई कमी नहीं होगी। धन कमाने के इन्हें कई मौके मिलेंगे। उधार का पैसा वापस मिल जाएगा। आपके अटके हुए काम समय पर हो जाएंगे। जमीन जायदाद के मामले में फैसला आपके हक में होगा। लग्जरी सुख सुविधाएं बढ़ जाएगी। आप अपनी लाइफ का बेस्ट टाइम बिताएंगे।

आपके घर कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। धर्म में रुचि बढ़ेगी। लोग आपके फैन बन जाएंगे। छात्रों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। अपनों का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। नौकरी के सिलसिले में बाहर यात्रा हो सकती है। बॉस आपके काम से खुश रहेगा। बीजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button