राशिफल

राशिफल 12 अगस्त 2018 : आज का दिन इन ४ राशि वालों के लिए रहेगा बेहद, बाकी को होगी परेशानी

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज रविवार 12 अगस्त का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 12 August 2018 day.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। व्यापार ठीक चलेगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। हर कार्य दृढ़ मनोबल से पूरा होगा। प्रवास के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भागीदारी मे लाभ होगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। परिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु मन चिन्तित होगा। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। आपका जीवनसाथी आपकी कमजोरियों को सहलाएगा और आपको सुखद अनुभूति देगा। आज कोई व्यक्ति आपके करियर की समस्या का सही समाधान निकाल सकता है। रास्ता साफ होते ही आप उस दिशा में कोशिशें शुरू कर दें।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज आपको लगेगा कि आपको किसी सलाहकार, खास तौर से किसी वरिष्ट व्यक्ति को अपने मार्ग दर्शन के लिए बुलाना चाहिए। आप शायद अपनी जिंदगी को लेकर कुछ दुविधा में हैं या फिर किसी खास परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे है। व्यापार में धोखाधड़ी हो सकती है। पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। आपका कोई बड़ा शायद आपको सही सलाह दे पाएगा जिससे आपको लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के काम हाथ में लेने पर कामयाबी मिलेगी।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज अपने मनपसंद कार्य करने का पूरा अवसर मिलेगा। आप पठन-पाठन की ओर आकर्षित हो सकते हैं। हृदय की कोमलता प्रियजनों के निकट लाएगी। स्वभाव में भावुकता प्रबलता रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा। मानसिक संतुलन और वाणी पर संयम बनाए रखना आवश्यक है। कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्य स्थल पर कुछ कर्मचारी आपका विरोध कर सकते हैं। आप आपको अपनी पुरानी दोस्ती वापस मिल सकती है। लेकिन इसके लिए पहला कदम आपको ही बढ़ाना होगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज परिश्रम की अपेक्षा कम फल मिलेगा, फिर भी कार्य के प्रति आप की निष्ठा में कमी नहीं आ पाएगी। अन्य जनों के साथ सम्बंध सुरुचिपूर्ण रहेंगे। जहां तक संभव हो, बाहर खाना न खाएं। मध्याह्न के बाद अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी। अस्वस्थ व्यक्तियों में सुधार होता दिखेगा। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। महिलाओं को मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। सहकर्मचारीगण आप को सहयोग देंगे। आज के दिन आपको किसी से वादा करने से बचना होगा, क्योंकि आपने जो भी दिया हुआ वादा, वह पूर्ण करने में असफल रहेंगे। समय अभी पूरी तरह अनुकूल नहीं है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज प्रयास करने के बाद भी निराशा हाथ लग सकती है। नौकरी में स्थिति सामान्य रहने के योग हैं। क्रोध व आवेश की अधिकता रह सकती है अतः खुद पर काबू रखें अन्यथा कलह बढ़ सकती है। नई योजना आने की संभावना बन सकती है। इस पर विचार करना होगा। करियर में आगे बढ़ने में आज मदद मिलेगी। मकान खरीदने के योग बनेंगे, चर्चाएं होंगी। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपके काम की तारीफ भी हो सकती है। जीवन साथी को बराबर का महत्व देंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। आलस्य आपके कार्यों की बड़ी बाधा बन सकता है। मित्रों की सलाह महत्वपूर्ण रहेगी। सेहत से समझौता न करें।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले बेहतर होगी। आपको मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। आज आप थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। अपेक्षाकृत कार्य न होने से तनाव रहेगा। भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती उन्हें नाराज कर सकती है। आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष खयाल रखें और बाहर के खाने-पीने से बचें। जरूरत होने पर फलों का प्रयोग करें। ये दिन प्रोफेशनल लाइफ के लिए अच्छा रहेगा। कोई बड़ा फायदा भी आपको मिलेगा। स्टूडेंट्स किसी समस्या में उलझे रह सकते हैं। आप बुरे विचारों पर ध्यान न दे तो ही अच्छा रहेगा।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपनी इच्छा अनुसार कार्य करेंगे। घर या परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। आज चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें। निवेश करने में काफी सावधानी बरतें। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। क्षणिक गुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। आज रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख टिप्पणी करने से बचिए। हर नयें सम्बन्ध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखने की आवश्यकता है। कार्य व व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की कुछ कमी आयेगी। बिजनेस करने वाले कुछ लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा और फायदा भी होगा।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप सामाजिक क्षेत्र में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। आज आपको धन लाभ का योग हैं। आज का दिन काफी अच्छा है। आपको पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। अपने स्वभाव में उग्रता और वाणी में संयम रखें। आज मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। आज के दिन छात्र जिस भी काम को पूरे मन से करेंगे सफलता जरूर मिलेगी। दिन का आरम्भ आपके लिए आलस भरा रहेगा। अप्रत्याशित काम की आशा न करें। समय मध्यम होगा। मन में आलस्य व निराशा के भाव होंगे। कार्य-व्यवसाय आदि में रुचि नहीं होगी। जो आपकी मदद करे, उसका एहसान जरूर मानें।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

गणेश जी कहते है आज नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। जमीन-मकान, वाहन आदि के दस्तावेजी कार्यों के दौरान खास सावधानी रखें। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह के योग हैं। पिताजी को करियर में कोई शुभ समाचार प्राप्त होने के संकेत हैं। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। मन अशांत रहेगा। व्यर्थ की भागदौड होगी। खर्च अधिक होगा। सामाजिक कार्यों में भी आप सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। आज आप जरूरत से ज्यादा संवेदनशील भी हो सकते हैं। कोई ऐसी बात कह सकते हैं, जिससे समस्या और बढ़ जाएगी।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की जरूरत है। ऐसा लगता है कि प्रेमी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आपसी खुशी के क्षणों का आनन्द उठाने के लिए तैयार रहें। एक दूसरे के मददगार बनें। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। लोन से जुड़े कामकाज पूरे होने की संभावना है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपकी मुलाकात आज किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति से होगी। घर पर न बैठकर दोस्तों के साथ बाहर निकलें और सामाजिक मेल-जोल बढ़ाएं। खुशी पाने के लिए अपने जज्बातों का खुलकर इजहार करें। पैसों के मामले में आपको दूसरों की सलाह पर चलने के बजाय अपने मन की बात सुनना चाहिए। परिवार का साथ आपके ऊपर बना रहेगा। शायद आपको पता नहीं कि आपका सकारात्मक व्यवहार आपके काम में दिखाई देगा, इससे आपके सहकर्मी भी आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे। पार्टनर से सहयोग और पैसा मिलने का योग बन रहा है। दाम्पत्य जीवन में भी खुशहाली रहेगी।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप अपने कार्य को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। आज आप जो पहल करेंगे या नया कदम उठाएंगे, समय आने पर उसके अच्छे नतीजे भी आपको मिल सकते हैं। आपके लिए बेहतर यह रहेगा कि सोचे हुए काम करते जाएं। अपने महत्वपूर्ण कामों की लिस्ट बनाएं और उन पर ध्यान दें। खुद को किसी से कम न समझें। जो आप सोचेंगे वह आसानी से करेंगे। कई महत्वपूर्ण मामले आज टल भी सकते हैं, लेकिन उससे आपको फायदा होगा। घर के बाहर के मामलों में आपकी महत्वाकांक्षाएं भी बढ़ सकती है। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button