राशिफल

राशिफल 28 जनवरी: शनिदेव की कृपा से 2 राशियों की नौकरी की दिक्कत होगी दूर, मिलेगी विशेष सफलता

आज हम आपको शनिवार 28 जनवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 28 जनवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। मानसिक चिंता दूर होगी। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। वर्तमान में की गई मेहनत का फल जरूर मिलेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज शादीशुदा लोगों का जीवन काफी बेहतर नजर आ रहा है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो जाएंगे। आप जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को अच्छी कामयाबी मिलने के योग हैं। आज आप किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा कर सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ होने के योग हैं। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। आप नई योजनाओं की तरफ आकर्षित हो सकते हैं परंतु आप किसी भी जोखिम भरे काम को हाथ में लेने की कोशिश मत कीजिए अन्यथा नुकसानदायक साबित हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे। आपको अपनी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होने वाला है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। आप अपनी कड़ी मेहनत से कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आएगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने हर काम में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। नौकरी क्षेत्र में आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आज अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। आज आपको अपने कामकाज में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने किसी भी कार्य में जल्दीबाजी मत कीजिए। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सामाजिक तौर पर आज आपका दिन बहुत ही अच्छा व्यतीत होने वाला है। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। किसी जरूरी काम के चलते लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस के कार्यों में आ रही चुनौतियों से आप छुटकारा पाने में सफल हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहने वाले हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के लोगों के साथ आप मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। सकारात्मक सोच आज आपको प्रगति मार्ग प्रशस्त करेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। लेकिन फिर भी आपके मन में किसी बात को लेकर कर बेचैनी बनी रह सकती है। आप किसी भी सुख का लाभ ठीक से नहीं उठा पाएंगे। नौकरी करने वाले लोगों का दिन अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आज आप भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसानदायक साबित हो सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जिस लक्ष्य के लिए आप काम कर रहे हैं, उसी लक्ष्य पर टिके रहना आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। आप किसी भी अजनबी की बातों पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से आपके मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। कामकाज के सिलसिले में आप कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। कठिन परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। पिताजी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आज आपको कार्य करने में भरपूर ऊर्जा का अनुभव होगा। निर्णय लेने की क्षमता अधिक बढ़ जाएगी। पैसों का लेनदेन करते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अगर आप समय का सदुपयोग करेंगे, तो निश्चित ही लाभ प्राप्त होगा। आपको किसी भी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से बचना होगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिल सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में कुछ समस्या आ सकती है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। घरेलू सुख-सुविधाओं की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्चा मत कीजिए। परिजनों के साथ मतभेद हो सकता है। कानूनी मामलों में आपको सतर्क रहना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button