अध्यात्म

सीढ़ियों के नीचे ये 5 चीजें रखना होता है अशुभ, कंगाली से मौत तक आती है कई मुसीबतें

वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में अहम रोल निभाता है। जिस घर में वास्तु दोष होता है वहां गरीबी, भुखमरी, बीमारी, नेगेटिविटी और दुर्भाग्य जैसी चीजें पनपने लगती है। वहीं वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में खुशहाली, सुख, बरकत और पॉजिटिविटी बनी रहती है। एक अच्छा वास्तु घर में सकारात्मक ऊर्जा का स्तर बढ़ा देता है। वहीं खराब वास्तु नकारात्मकता फैलाता है।

वास्तु में चीजों को सही दिशा और स्थान पर रखने के लिए जोर दिया जाता है। आज हम आपको सीढ़ी से जुड़ा एक वास्तु बताएंगे। अक्सर ये देखा जाता है कि घर की सीढ़ी के नीचे लोग कुछ चीजें रख देते हैं। ताकि जगह का इस्तेमाल हो सके। लेकिन वास्तु की माने तो सीढ़ी के नीचे कुछ खास चीजों को नहीं रखना चाहिए। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है और आप बर्बाद हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वह चीजें कौन सी हैं।

कूड़ादान

अक्सर लोग सीढ़ी के नीचे वाली जगह को कूड़ेदान रखने की जगह बना देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र इसकी इजाजत नहीं देता है। इसके अनुसार सीढ़ी के नीचे डस्ट्बिन रखना अशुभ होता है। इससे घर में वास्तु दोष आता है। इतना ही नहीं ये चीज घर में दुर्भाग्य को न्योता देती है।

जूते-चप्पल

सीढ़ियों के नीचे जूते-चप्पल जैसी चीजें रखने से भी परहेज करना चाहिए। इस जगह में कई लोग शू-रेक बनवा देते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार यह शुभ नहीं होता है। इससे घर की आर्थिक स्थिति गड़बड़ हो जाती है। घर के खर्चे बढ़ जाते हैं। आय के स्त्रोत कम हो जाते हैं।

बाथरूम-किचन-पूजाघर

बहुत से लोग सीढ़ी के नीचे की खाली जगह में बाथरूम, किचन या पूजा घर जैसी चीजें बना लेते हैं। लेकिन आपको यह तीनों ही चीजें यहां नहीं बनानी चाहिए। ऐसा करने पर बड़ा वास्तु दोष लगता है। फिर नेगेटिव शक्तियां आपके घर और परिवार को नुकसान पहुंचाती है।

फैमिली फोटो

सीढ़ी की सुंदरता बढ़ाने के लिए बहुत से लोग यहां अपने परिवार के लोगों की सुंदर फ्रेम वाली तस्वीरें लटका देते हैं। यह चीज अशुभ होती है। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से परिवार के सदस्यों की उम्र कम होती है। इसके अलावा उनके हादसे होने या परिवार में लड़ाई होने के चांस बढ़ जाते हैं।

व्यर्थ पानी बहाना

कुछ लोग सीढ़ी के नीचे नल भी लगवाते हैं। अब नल लगवाने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन आप इस बात का ध्यान रहे कि इसमें से फालतू पानी न बहे। यदि ये फालतू चलता है या बूंद-बूंद टपकता है तो अशुभ होता है। फिर घर में पैसों की कंगाली होने लगती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button