राशिफल

राशिफल 27 फरवरी 2023: महादेव की कृपा से 6 राशियों की पुरानी परेशानियां होंगी दूर, मिलेगी तरक्की

आज हम आपको सोमवार 27 फरवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 27 फरवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। जरूरी कामों में कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद और आपके साथ रहेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार देखने को मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। जीवनसाथी से काम को लेकर आपको कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। आप किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आपकी फिजूलखर्ची अधिक रहेगी, जिस पर लगाम रखने की जरूरत है, नहीं तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप परेशान रहेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। नौकरी के क्षेत्र में मन मुताबिक तरक्की मिलने के योग हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने के योग बने हुए हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। सौभाग्य प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। संतान के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। सेहत में सुधार आएगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन भी काफी बढ़िया नजर आ रहा है। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपने सामने आने वाली हर कठिनाई का सामना करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आप किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर पिताजी से सलाह जरूर लीजिए। स्थाई संपत्ति अच्छा लाभ देंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए आज का दिन ठीक रहेगा। व्यवसाय में मेहनत से अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। जीवनसाथी से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। जरूरी कामों के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। आज आपको जोखिम भरे कार्यों से दूर रहना होगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपके दिन की शुरुआत थोड़ी निराशाजनक नजर आ रही है क्योंकि घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है, जिससे पूरे दिन आपका मन काफी परेशान रहेगा। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किस्मत के सहारे आपको कोई बड़ी कामयाबी मिलने के योग बने हुए हैं। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन कई परेशानियां लेकर आया है। माता-पिता की तबीयत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु गुम हो सकती है। कुछ लोग कामकाज में बाधा डालने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। जरूरतमंदों को भोजन कराएं, जीवन की परेशानियां कम होंगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। लंबे समय से अटके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी से आप अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। हो सकता है आपकी परेशानी का हल आपको मिल जाए। कामकाज के सिलसिले में किसी पर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। आपको अपने कार्य खुद पूरे करने होंगे। व्यापार में आपको अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अति उत्तम रहेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। आप जिस काम को काफी लंबे समय से करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आप कुछ महत्वपूर्ण कनेक्शन स्थापित कर पाएंगे। ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों से बड़े अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सुख के साधनों में थोड़ा धन खर्च हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ेगा। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कारोबार में बहुत ही जल्द तेजी देखने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने के कारण मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। कोर्ट के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण आप काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते आप परिवारवालों के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे, जिससे जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो आप उन्हें मनाने की कोशिश कीजिए। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा, क्योंकि हानि होने की आशंका बनी हुई है। किसी महिला मित्र की मदद से आपको लाभ होने के योग हैं। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button