राशिफल

राशिफल 31 अक्टूबर: आज इन 5 राशियों का लाभकारी रहेगा दिन, महादेव की कृपा से मिलेंगे अच्छे फल

आज हम आपको सोमवार 31 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 31 अक्टूबर 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। ऑफिस में बड़े अधिकारियों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। आमदनी में इजाफा होने के योग बने हुए हैं। अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। राजनीति से जुड़े हुए लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। कामकाज में आपका पूरा ध्यान लगेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह लेकर आप कोई नया काम शुरू करेंगे, जिसमें आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के लिए जाएंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको बड़ा धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई के जरिए बढ़ेंगे। मानसिक चिंता खत्म हो जाएगी। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप अपने परिवार वालों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे परिवार के छोटे बच्चे आपसे प्रसन्न नजर आएंगे। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है, क्योंकि गुस्से में उठाया गया कदम आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहतरीन परिणाम लेकर आया है। कामकाज में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। किसी तीर्थ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। परिवार के सदस्यों की सेहत से जुड़ी हुई चिंता खत्म हो जाएगी। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। संतान पक्ष से कोई ऐसा समाचार मिल सकता है, जिसे सुनने के बाद आप काफी चिंतित हो जाएगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। काफी लंबे समय से अटके हुए काम को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। व्यापार में लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। प्रेम जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न होने की आशंका बनी हुई है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। आपको अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। अचानक जरूरी काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आज किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज बेरोजगारों को अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी यात्रा से लाभ होने के योग बने हुए हैं। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बढ़ेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलेगा। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरे करेंगे और लाभ भी अच्छा कमा सकते हैं। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलने के योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको धन लाभ के कई सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि जोखिम भरे कामों से बचें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों का मुनाफा बढ़ेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से काफी बेहतर नजर आ रहा है। आप अपने सभी कामों को योजनाओं के तहत पूरा करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ होने की उम्मीद है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। लेखन ,कलाकार एवं सलाहकारों के लिए दिन बहुत अनुकूल है। किसी नए कार्य की शुरुआत आज मत कीजिए। किसी काम में दोस्तों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कुछ पुरानी बातें आपके मन को काफी परेशान करेंगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। दूरसंचार माध्यम से हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। निवेश से लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलने वाला है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आपकी कुछ अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बड़े भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा, तभी आप भविष्य के लिए पैसा जमा कर पाएंगे। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन नरम-गरम रहेगा। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button