बॉलीवुड

‘वो हमारी जिंदगी से कभी नहीं गई..’ जब विनोद मेहरा की पत्नी ने रेखा को लेकर खोले थे राज

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विनोद मेहरा अपनी शानदार एक्टिंग के लिए मशहूर थे। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। जहां उनकी प्रोफेशनल लाइफ काफी चर्चा में रही तो उनकी पर्सनल लाइफ भी किसी से नहीं छुपी। एक्टर ने अपने करियर में चार शादी रचाई और वही मशहूर एक्ट्रेस रेखा के साथ उनका अफेयर कई दिनों तक चला। बता दे एक समय पर विनोद मेहरा की आखिरी पत्नी किरण ने खुद रेखा और विनोद मेहरा के अफेयर पर चुप्पी तोड़ी थी और उन्होंने कई खुलासे किए थे। आइए जानते हैं विनोद मेहरा के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें..

4 पत्नियों के साथ ऐसा रहा विनोद मेहरा का जीवन
बता दें, विनोद मेहरा ने बचपन में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म ‘रागिनी’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह ‘अमरदीप’, ‘जानी दुश्मन’, ‘नागिन’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आए। 30 अक्टूबर 1990 को महज 45 की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह चुके विनोद मेहरा की पहली शादी उनकी मां की पसंद की लड़की मीना ब्रोका से हुई थी।

लेकिन उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी के साथ शादी रचा ली। हालांकि कुछ दिनों बाद उन्होंने अपनी पहली पत्नी मीना को तलाक दे दिया। लेकिन बिंदिया के साथ भी उनका रिश्ता कोई खास नहीं चला। इसके बाद ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

vinod mehra

रेखा संग ऐसा रहा था एक्टर का रिश्ता
बिंदिया से दूर जाने के बाद विनोद मेहरा ने निर्देशक जेपी दत्ता से शादी रचा ली। कहा जाता है कि जेपी दत्ता को तलाक देने के बीच विनोद मेहरा कई दिनों तक रेखा के साथ रहे। इतना ही नहीं बल्कि उस दौरान रेखा और विनोद मेहरा के अफेयर ने जमकर सुर्खियां लूटी। यासिर उस्मान की किताब “रेखा अनटोल्ड स्टोरी” में लिखा गया था कि विनोद मेहरा और रेखा ने शादी भी रचा ली थी। लेकिन विनोद मेहरा की मां कमला को यह रिश्ता बिल्कुल पसंद नहीं था।

vinod mehra

ऐसे में जब विनोद मेहरा रेखा से शादी कर उन्हें अपने घर ले आए तो उनकी मां ने रेखा को घर से बाहर कर दिया था। इतना ही नहीं बल्कि जब रेखा ने अपनी सास के पैर छूने चाहे तो उन्होंने रेखा को धक्का देकर बाहर कर दिया। कहने वाले यह भी कहते हैं कि इसी वक्त रेखा की सास ने उनकी चप्पलों से पिटाई भी कर दी थी। इसके बाद रेखा और विनोद मेहरा का रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया।

vinod mehra

विनोद मेहरा की पत्नी ने खोले थे कई राज
रेखा से अलग होने के बाद विनोद मेहरा की शादी किरण नाम की लड़की से हुई। लेकिन शादी के 2 साल बाद विनोद मेहरा साल 1990 में दुनिया को अलविदा कह गए। विनोद मेहरा के निधन के बाद उनकी पत्नी किरण ने रेखा के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि, “आपको बता दूं कि, जो व्यक्ति विनोद के अंतिम समय तक हमारे साथ खड़ी रही थीं, वह रेखा हैं। वह एक परिवार के सदस्य की तरह रही हैं और मैं अब भी उन्हें एक दोस्त के रूप में देखती हूं।

vinod mehra

रेखा एक अद्भुत इंसान हैं, बहुत प्यार करने वाली हैं। वह हमारी शादी में भी शामिल हुई थीं। अगर मैं आज उनसे मिलूं, तो मैं उन्हें सबसे कसकर गले लगाऊंगी। मैं उनकी मां और बहनों को भी जानती हूं। मैं अपनी तुलना किसी ऐसे व्यक्ति से नहीं कर रही हूं, जो इतनी सफल और अच्छी हैं, लेकिन वास्तव में, रेखा और मैं एक जैसे हैं, वो हमेशा हमारी जिंदगी में ख़ास रहेगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button