राशिफल

राशिफल 4 फरवरी 2023: शनि कृपा से 3 राशियों की नौकरी की तलाश होगी पूरी, नहीं रहेगी पैसों की कमी

आज हम आपको शनिवार 4 फरवरी 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 4 फरवरी 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सुखद और लाभप्रद रहने वाला है। कामकाज में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। घर परिवार में अगर कोई समस्या चल रही थी, तो उसका समाधान होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। किसी कठिन मामले को सुलझाने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। अपनी समझदारी का इस्तेमाल करें। सामाजिक स्तर पर आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। छोटे-मोटे कारोबारियों का मुनाफा बढ़ेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन जीवन में खुशियां लेकर आया है। काफी लंबे समय से जिस काम को करने की कोशिश कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में गुरुजनों का साथ मिलेगा। किसी जरूरी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन कमजोर नजर आ रहा है। किसी पुराने रोग की वजह से आप परेशान रहेंगे। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन पर ध्यान देना होगा। आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। दोस्तों की मदद से आपके महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग प्राप्त होगा। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग हैं। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। आप अपने सभी कार्य को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। आज आपको करियर से जुड़ी हुई कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए नजर आएंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को परेशान कर सकती हैं। आप अपनी सोच बनाए रखने की आवश्यकता है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आप अपने जीवन की कुछ यादगार पलों में से एक शाम आज अपने जीवनसाथी के साथ व्यतीत कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। सहकर्मियों की भी पूरी मदद मिलेगी। शेयर मार्केट में निवेश सोच-समझकर कीजिए, नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपके स्वभाव में तेजी देखने को मिलेगी। किसी खास मित्र से कहासुनी हो सकती है। महत्वपूर्ण फैसले लेते वक्त सोच विचार जरूर कीजिए। आज कोई भी नया काम शुरू करने के लिए दिन ठीक नहीं है। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। व्यवसाय क्षेत्र में कुछ काम कर पाएंगे। अधिक लोगों के साथ आज संपर्क बना रहे हैं। बौद्धिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपने करियर को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। कामकाज में मन लगेगा। अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं। वेतन में वृद्धि या प्रमोशन हो सकता है। कोर्ट कचहरी के कामों में उलझ सकते हैं। अपनी संतान को लेकर चिंतित रहते हैं और इस कारण आपके जीवनसाथी तथा बच्चों के मध्य मतभेद हो सकते हैं। जमीन जायदाद के कामों में फायदा होने की संभावना बनी हुई है। कुछ मामलों में समझोता करना पड़ सकता है। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिन्हें पहचानकर फायदा उठाना चाहिए अ.पने सभी जरूरी कामों को समय रहते पूरा कर लेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। काम करने में काफी मन लगेगा। आज आप बोलने में ध्यान रखें। आसपास या साथ का कोई व्यक्ति आपकी बात का गलत अर्थ निकाल सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी कमाई बढ़ेगी। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार सफलता मिलने के योग हैं। सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। खान-पान पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से दूर रहें। आज अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उस समय बहुत अच्छा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को अपने सभी कार्य समय पर पूरे करने होंगे, नहीं तो बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा वह कार्य बिगड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। कर्जा लेना और देना आपके लिए आसान रहेगा। परिवार में सदस्यों के साथ वाद विवाद हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आपके जीवन में कई अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। नए लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जिनसे मिलकर व्यक्तित्व और क्षमताओं का विकास होगा। पुरानी गलतियों के कारण नौकरी करने वाले लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। वहीं बिजनेस करने वाले लोगों का पैसा भी फंस सकता है। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आपको अपनी बहस करने की आदत पर काबू रखने की जरूरत है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेते वक्त जल्दीबाजी मत कीजिए। नए-नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। लेकिन किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। कामकाज की योजनाओं में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button