अध्यात्म

भक्तों को सोमवार के दिन जरूर करने चाहिए यह काम, मिलेगी शिव कृपा, जीवन के कष्ट होंगे दूर

सोमवार के दिन देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना की जाती है। सोमवार भगवान शिव जी का दिन माना गया है, इसके अलावा इस दिन चंद्र ग्रह से जुड़े हुए कुछ उपाय किए जाए तो इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो भगवान शिव जी की अगर थोड़ी भक्ति की जाए तो इससे ही महादेव प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। अगर आप भगवान शिव जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए सोमवार का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। सोमवार के दिन शिव जी की पूजा और आराधना के साथ ही चंद्र ग्रह से जुड़े हुए कुछ उपाय करेंगे तो इससे आपको अपने जीवन में शुभ नतीजे देखने को मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं सोमवार के दिन किन विशेष उपायों से हम शिव जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

भक्त सोमवार के दिन करें यह उपाय

  • सोमवार के दिन शिवजी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है और शिव जी का जलाभिषेक किया जाता है। अगर आप शिवजी का जलाभिषेक कर रहे हैं तो आपको इस दौरान कुछ तिल मिलाकर 11 बेलपत्र साथ में अर्पित अर्पित करना होगा। इससे आपको विशेष लाभ प्राप्त होता है। पुरानी मान्यता के अनुसार देखा जाए तो शिवलिंग पर हमेशा मिश्री अर्पित करने के पश्चात ही जल अर्पित करना चाहिए। अगर आप इस प्रकार से पूजा करेंगे तो इससे आपको अपनी पूजा का फल अवश्य मिलेगा।

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति कमजोर है तो इसकी वजह से जीवन में बहुत सी परेशानियां आने लगती हैं। अगर आप चाहते हैं कि चंद्र ग्रह के अनुकूल प्रभाव प्राप्त हो तो इसके लिए आप सोमवार के दिन सभी प्रकार के सफेद खाद्य पदार्थ जैसे दूध, दूध से बनी हुई चीजें, चावल, सफेद तिल, मिश्री, बर्फी जैसी मिठाइयों का सेवन कीजिए।

  • अगर हम पौराणिक मान्यताओं के अनुसार देखे तो सोमवार के दिन यदि आप सफेद गाय को रोटी और गुड़ खिलाते हैं तो इससे जीवन के सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। शास्त्रों-पुराणों में गाय माता को बहुत महत्वपूर्ण बताया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस स्थान पर गाय माता बैठती हैं वह स्थान पवित्र हो जाता है। हिंदू धर्म में भी गाय माता को पूजनीय माना गया है।
  • अगर किसी व्यक्ति को धन प्राप्ति की लालसा है तो इसके लिए सोमवार के दिन आप मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं। इस उपाय को करने से शीघ्र ही धन की प्राप्ति होने की संभावना रहती है, इसके अलावा अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे भगवान शिव जी की कृपा के साथ-साथ चंद्र ग्रह का पूरा प्रभाव भी खत्म हो जाता है।
  • शास्त्रों में दान-पुण्य को बहुत महत्वपूर्ण बताया जाता है। यदि आप सोमवार के दिन सफेद चीजें जैसे दूध, दही, सफेद कपड़ा, चीनी आदि का दान करते हैं तो इससे लाभ प्राप्त होता है। आप चाहे तो इस दिन खीर बनाकर निर्धन लोगों को खिला सकते हैं।

उपरोक्त आपको सोमवार के कुछ विशेष उपायों के बारे में जानकारी बताई गई है। अगर आप सोमवार के दिन यह साधारण से काम कर लेते हैं तो इससे आपके ऊपर भगवान शिव जी की कृपा बनी रहेगी और चंद्र ग्रहण भी शांत रहेगा। शास्त्रों में बताए गए यह उपाय आपके जीवन की सभी परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button