अध्यात्म

क्या आपके गालों पर भी पड़ता है डिंपल? जाने गालों की बनावट के आधार पर अपना भविष्य

ज्योतिष शास्त्र के बारे में तो आप सभी जरूर जानते होंगे। ये हमारी राशि और उससे जुड़े ग्रहों के आधार पर भविष्य और व्यक्तित्व बताता है। सामुद्रिक शास्त्र इससे थोड़ा अलग होता है। इसमें व्यक्ति के अंगों के आकार, रंग, रूप, निशान जैसी चीजों के आधार पर उसका नेचर, गुण-दोष, पसंद-नापसंद और भविष्य बताया जाता है।

आज हम आपको गालों की बनावट के आधार पर आपका व्यक्तित्व और भविष्य बताएंगे। गाल चेहरे का खास अंग होते हैं। ये हमारी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। सभी के गालों की बनावट अलग-अलग होती है। ये आपकी पर्सनालिटी के बारे में बहुत कुछ कहती है। तो चलिए जानते हैं कि आपके गाल आपके बारे में क्या कहते हैं।

डिंपल वाले गाल

सामुद्रिक शास्त्र की माने तो जिन लड़कियों के गालों पर डिंपल पड़ते हैं वह पैसों के मामले में भाग्यशाली होती हैं। इन्हें कभी पैसों की कोई कमी नहीं होती है। इनके जीवन में धन की आवक आते ही रहती है। इन्हें नौकरी भी आसानी से मिल जाती है। इनका शादीशुदा जीवन बेहद खुशहाल बीतता है। ये अपनी प्यारी सी मुस्कान से सबका दिल जीत लेती है।

गाल पर काला तिल

यदि किसी लड़की के गाल पर तिल हो तो वह सौभाग्यशाली मानी जाती है। वहीं यदि ये तिल किसी पुरुष के गाल पर हो तो वह शुभ नहीं माना जाता है। गाल पर तिल वाली लड़कियों का भाग्य हमेशा साथ देता है। ये जिस भी काम में हाथ डालती हैं वह जल्दी से पूरा हो जाता है। इन्हें बहुत अच्छा जीवनसाथी मिलता है। लाइफ में समस्याएं कम आती है। ये हमेशा किस्मत के दम पर करियर में तरक्की करती हैं।

गुलाबी और उभरे हुए गाल

जिन लड़कियों के गाल गुलाबी या उभरे हुए होते हैं वह भी बड़ी नसीब वाली होती हैं। किस्मत उनके जीवन में ढेर सारी खुशियां लाती है। इन्हें जीवन में ढेर सारे सुख और सुविधाएं मिलती है। इनका आकर्षण इतना अधिक होता है कि लोग इनके दीवाने होते हैं। इनकी हर बात आसानी से मान लेते हैं। ये लोगों का दिल आसानी से जीत लेती हैं।

पिचके हुए गाल

जिन लड़कियों के गाल पिचके हुए होते हैं उनके जीवन में सुख कम और दुख अधिक होते हैं। ऐसे लोग भाग्य के मामले में भी कच्चे होते हैं। वहीं परिवार में भी इन्हें कुछ खास सुख नहीं मिलता है। इन्हें सुख पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। ये किस्मत का नहीं मेहनत का खाते हैं। हालांकि ये मेहनत करने से घबराते भी नहीं हैं। अपनी राहें खुद बनाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button