बॉलीवुड

कभी पापा की गोद में खेलती, तो कभी मां से लिपटी नजर आईं जान्हवी, देखें बचपन की अनदेखी झलकियां

बचपन एक ऐसा दौर होता है जिसमें हर कोई खुश और क्यूट दिखता है। तब हम पापा और मम्मी की गोद में ज्यादा समय बिताते हैं। यह फिलिंग दुनिया की बेस्ट फिलिंग में से एक होती है। आज भी जब हम अपने बचपन की तस्वीरें देखते हैं तो पुराने दिन याद कर खुश हो जाते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की बचपन की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

ऐसा रहा जान्हवी का बचपन

   

जान्हवी कपूर का जन्म म 6 मार्च 1997 को मुंबई में हुआ था। दिलचस्प बात ये है कि जब उनकी मां श्रीदेवी और पापा बोनी कपूर की शादी हुई थी, तब वह पेट में थी। श्रीदेवी तब पहले से प्रेग्नेंट थी। इसलिए शादी के चंद महीनों बाद ही जान्हवी पैदा हो गई थी। जान्हवी के बाद उनकी छोटी बहन खुशी भी इस दुनिया में आई।

 

जान्हवी बचपन में काफी क्यूट लगती थी। जैसा कि आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं, उन्हें मम्मी और पापा दोनों से बड़ा लगाव था। उनकी दोनों के साथ बहुत अच्छे से बनती थी। जान्हवी की पढ़ाई लिखाई मुंबई के फेमस धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में हुई। यहां वह अन्य स्टार किड्स संग पढ़ती थी।

मां बनाना चाहती थी डॉक्टर

जान्हवी की मां श्रीदेवी बेटी को डॉक्टर बनाना चाहती थी। लेकिन जान्हवी को अपनी मां की तरग अभिनेत्री बनना था। अब उनकी मां को इस चीज के लिए राजी हो गई थी। लेकिन पापा बोनी कपूर नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी फिल्म में हीरोइन बने। लेकिन श्रीदेवी ने बेटी के ख्वाब के लिए उन्हें किसी तरह मना लिया।

फिल्मों में डेब्यू करने से पहले जान्हवी ने जमकर अभिनेत्री बनने की तैयारी भी की। उन्होंने अपने फिगर पर काम किया। डांस और कथक सीखा। अमेरिका जाकर एक्टिंग का कोर्स भी किया। फिर आखिर 2018 में उन्होंने करण जौहर की फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर भी थे।

अभी भी करती है मां को मिस

जहां एक तरफ जान्हवी को बॉलीवुड डेब्यू की खुशी थी, तो वहीं दूसरी ओर इस बात का दुख भी था कि उनकी मां श्रीदेवी उनकी पहली फिल्म नहीं देख पाई। उनका बेटी की डेब्यू फिल्म से पहले ही निधन हो गया। जबकि वह बेटी की आगामी फिल्म को लेकर बड़ी उत्साहित थी। बेटी को लेकर कई इवेंट्स भी अटेंड करती थी।

श्रीदेवी ने बेटी की पब्लिक अपीरियन्स इतनी बड़ा दी थी कि जान्हवी फिल्म रिलीज होने से पहले ही बड़ी पॉपुलर हो गई थी। जान्हवी आज भी मां को बड़ा मिस करती हैं। उन्होंने श्रीदेवी के लिए कुछ कविताएं भी लिखी थी जिसे उन्होंने ‘इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया’ गोवा में गाया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Koimoi.com (@koimoi)

ऐसे पड़ा ‘जान्हवी’ नाम

जान्हवी कपूर के नाम के पीछे की कहानी भी मजेदार है। जान्हवी के पैदा होने के पहले श्रीदेवी की ‘जुदाई’ फिल्म रिलीज हुई थी। इसमें वह अनिल कपूर और उर्मिला मातोंडकर संग लीड रोल में थी। फिल्म में उर्मिला के किरदार का नाम भी ‘जान्हवी’ था। श्रीदेवी और बोनी कपूर को ये नाम बड़ा पसंद आया था। बस फिर क्या था दोनों ने बेटी का नाम भी जान्हवी रख दिया।


जान्हवी अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के भी बेहद करीब हैं। मां के निधन के बाद वह छोटी बहन का मां की तरह ध्यान रख रही हैं। खुशी भी जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।

काम की बात करें तो जान्हवी जल्द साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म NTR30 में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। जान्हवी बेहद फिल्म को लेकर बड़ी उत्साहित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button