राशिफल

राशिफल 26 अप्रैल 2023: आज बेहद शुभ रहेगा 5 राशियों का दिन, गणेश जी की कृपा से होगी तगड़ी कमाई

आज हम आपको बुधवार 26 अप्रैल 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 26 अप्रैल 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन शादीशुदा लोगों के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। जीवनसाथी से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिसकी वजह से पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। मेहनत से आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक स्तर पर मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भूमि, भवन, वाहन आदि की खरीदने के योग बन रहे हैं। जो लोग काफी लंबे समय से किसी नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। घर परिवार में सुख-शांति का बना माहौल बना रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप अपनी समझदारी से हर परिस्थिति का सामना करेंगे। कार्य क्षेत्र में आज कुछ बड़े परिवर्तन कर सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। आपके ज्ञान का विकास होगा। कोई नया काम सीखने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार देखने को मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आज आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। संतान की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। जीवन के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाना बेहतर रहेगा। यदि डील पक्की करने जा रहे हैं, तो कागजी कार्यवाही देख सुनकर करें। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे, जिससे रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। करियर में नए मुकाम को हासिल करेंगे। निवेश के मामले में कोई नई योजना बनाएंगे। बेवजह किसी बहस में ना पड़े अन्यथा मानसिक तनाव रह सकता है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने खान-पान की आदतों पर ध्यान देना होगा। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन थोड़ी परेशानी भरा नजर आ रहा है। पढ़ाई लिखाई में आपका मन नहीं लगेगा। खेलकूद में आप अधिक रुचि दिखाएंगे। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। मनोरंजन के साधनों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा इसलिए आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जहां जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च कीजिए, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। सामाजिक स्तर पर मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए लोगों से जान पहचान हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी की बातों पर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक होगा। आप संतान के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। आप अपनी चतुराई से अटके हुए कामों को पूरा करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आज आपकी अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए मदद एवं मार्गदर्शन करेंगे। घरेलू सुख-सुविधाओं के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ेगा लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, जिससे सब कुछ संतुलित हो जाएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसकी वजह से बेचैनी महसूस करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज शादीशुदा जिंदगी बेहतर रहेगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आपके रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही है। संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा। ऐसे समय में आपको परिवार का पूरा साथ मिलने वाला है। इसलिए हिम्मत ना हारे और आने वाली कठिन स्थिति का डटकर सामना कीजिए। महत्वपूर्ण फैसले लेते वक्त जल्दीबाजी करना ठीक नहीं है। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। करियर से जुड़ी हुई कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहद अच्छा नजर आ रहा है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। नौकरी करने वाले लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद रहने वाला है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आपके घर किसी प्रिय अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में कामयाब होंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपके अंदर बोलने की कला है, जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। जरूरी कामों में जल्दीबाजी मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। दोस्तों की मदद से आपका अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में गुरुजनों का साथ मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button