बॉलीवुड

जिम लुक में स्पॉट हुईं जाह्नवी कपूर, वीडियो में देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री जाह्नवी कपूर आए दिन चर्चा में रहती है। जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है। इसी बीच जाह्नवी कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जिनमें वह जिम लुक में नजर आ रही है।

janhvi kapoor

वहीं कुछ फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे तो कुछ लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी किया। बता दें, जाह्नवी कपूर को जिम के बाहर स्पॉट किया गया जहां वह बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई नजर आई थी। इस दौरान जाह्नवी कपूर नो मेकअप लुक में थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छा चुका है। आइए जानते हैं जाह्नवी कपूर के लेटेस्ट वीडियो के बारे में..

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जाह्नवी कपूर का वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर जिम से आते हुए नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने रेड कलर का जिम आउटफिट पहना हुआ है जिसमें काफी खूबसूरत लग रही है। इस दौरान उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए व्हाइट कलर के शूज भी कैरी किए हैं। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक कलर की ट्रांसपेरेंट जैकेट भी पहनी हुई है। इस दौरान वह बिना मेकअप के नजर आई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, जाह्नवी कपूर अपनी कार की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है। फिर वह कार में बैठ जाती है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, बैंक कर्मचारी हो गई तो दूसरे ने लिखा कि ‘क्यूट और हॉटेस्ट।’  गौरतलब है कि अक्सर ही जाह्नवी कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।. वहीं फैंस भी उन्हें काफी पसंद करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

दुल्हन लुक में वायरल हुई जाह्नवी कपूर की तस्वीरें

पिछले दिनों ही जाह्नवी कपूर की दुल्हन लुक में तस्वीरें वायरल हुई थी जिन्हें देखकर कयास लगाए गए थे कि उन्होंने शादी रचा ली है। हालांकि जाह्नवी कपूर ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था जिसमें वह दुल्हन बनी नजर आई थी और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था।

janhvi kapoor

जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फ़िल्में

बता दें,जाह्नवी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘धड़क’ से की थी। इस फिल्म में उनके साथ मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर नजर आए थे और दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। वहीं बात की जाए उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह जल्द ही फिल्म ‘गुड लक जेरी’ में दिखाई देने वाली है।

janhvi kapoor

इसके अलावा जाह्नवी कपूर करण जौहर के प्रोडक्शन फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में भी दिखाई देंगी। इतना ही नहीं बल्कि जाह्नवी के खाते में फिल्म ‘मिली’ भी है और जाह्नवी के लिए यह फिल्म बेहद खास है क्योंकि इस फिल्म को उनके पिता बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। बता दें, जाह्नवी कपूर आखरी बार हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘रूही’ में नजर आई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button