बॉलीवुड

पार्टी में इस शख्स को देख फिसला कंगना का दिल, बार-बार Kiss कर लुटाया प्यार, देखें Video

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में नाम कमाया है। वैसे कंगना अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बेबाक बयानों और निजी जिंदगी को लेकर रहती हैं। इन दिनों वे अपनी आगामी फिल्म ‘धाकड़’ के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। वहीं बीते दिनों उनका ओटीटी रियलिटी शो ‘लॉक अप’ भी समाप्त हुआ। कंगना ने इस शो को होस्ट किया था। ये शो सुपरहिट रहा। इससे कंगना की लोकप्रियता में भी इजाफा हुआ।

कंगना ने पार्टी में किया Kiss

इस बीच कंगना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। यह वीडियो एक पार्टी का लग रहा है। इस पार्टी में कंगना एक हैंडसम गबरू नौजवान शख्स के साथ दिखाई दे रही है। पार्टी में नाच गाना चल रहा है। नाचते-नाचते कंगना इस शख्स को Kiss कर देती है। कंगना के इस Kiss की उम्मीद शख्स को भी नहीं थी। वह भी कंगना के चुंबन के बाद हैरान दिखाई दिया।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सभी के मन में एक ही सवाल चल रहा है कि आखिर ये शख्स कौन है जिसे कंगना इतने प्यार से चूमती दिखाई दे रही हैं। तो चलिए हम इस राज से पर्दा उठा देते हैं। दरअसल ये शख्स और कोई नहीं बल्कि कंगना के रियलिटी शो लॉक अप के ही कंटेस्टेंट शिवम सिंह है। कंगन और शिवम के बीच की ये खास बॉन्डिंग देख फैंस भी हैरान हैं।

कंगना का अंदाज देख हैरान रह गए फैंस

दरअसल ये वीडियो लॉक अप की सफलता की ग्रैंड पार्टी का है। इस पार्टी को शो की निर्माता एकता कपूर और होस्ट कंगना रनौत ने मिलकर आयोजित किया था। इस पार्टी में कई सेलेब्स और लॉकअप के सभी कंटेस्टेंट्स शामिल हुए थे। बता दें कि ये शो भले मुनव्वर फारूकी ने जीता था, लेकिन शो के सभी कंटेस्टेंट्स भी इससे काफी पॉपुलर हुए हैं।

कंगना के इस Kiss को देखकर सभी फैंस हैरान है। वे वीडियो पर अलग-अलग कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा “अश्लील है ये लड़की।” वहीं दूसरे ने लिखा “जब आप हद से ज्यादा सिंगल हो।” फिर एक और कमेंट आता है “ये भी अब सेक्यूलर बनती जा रही है।” एक अन्य शख्स लिखता है “कंगना को अब शादी कर लेनी चाहिए।”

यहां देखें वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

काम की बात करें तो कंगना जल्द ही ‘धाकड़’ फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें फैंस को कंगना का एक अलग ही रूप देखने को मिला है। ये फिल्म एक्शन से भरपूर दिखाई दे रही है। इसमें मारधाड़ बहुत है। अब देखना ये होगा कि कंगना का जादू दर्शकों पर चलता है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button