बॉलीवुड

3 बच्चों की मां कनिका कपूर ने रचाई दूसरी शादी, लंदन में बॉयफ्रेंड संग लिए फेरे, देखें Photos

बेबी डॉल’ जैसे गाने गाकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में मशहूर हुई सिंगर कनिका कपूर शादी के बंधन में बंध गई है। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड गौतम के साथ शादी रचाई है। दोनों की शादी से जुड़े फंक्शन लंदन में पूरे हुए है। हाल ही में शादी से जुड़ी तस्वीरें सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। वहीं फैंस भी कमेंट कर कनिका कपूर को शादी की बधाई दे रहे हैं। आइए देखते हैं कनिका कपूर की शादी की तस्वीरें..

kanika kapoor

19 मई से शुरू हो गए थे फंक्शन

बता दें, कनिका कपूर की शादी के फंक्शन 19 मई से शुरू हो गए थे। इसके बाद हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में रही थी। अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं।

kanika kapoor

वायरल हुई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कनिका कपूर किसी राजकुमार से कम नहीं लग रही है। कनिका को मैचिंग चोली और चौड़े ज़री बॉर्डर के साथ दुपट्टे के साथ भारी एम्बेलिश्ड गुलाबी रंग का लहंगा पहने देखा गया जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही है। रिपोर्ट की माने तो कनिका कपूर और गौतम करीब 1 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hindirush (@hindirush)

kanika kapoor

एक दूजे के इश्क में डूबे नजर आए कनिका और गौतम

बता दें, कनिका ने अपने दुल्हन लुक को कंप्लीट करने के लिए नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, स्लीक मांग टीका, पिंक चूड़ियां और गोल्डन कलीरा समेत यूनिक ज्वेलरी पहनी हुई थी।

kanika kapoor

इस कपल की शादी में परिवार से जुड़े कई सदस्य शामिल हुए जिनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे के इश्क में डूबे नजर आ रहे हैं। बता दें 43 साल की उम्र में कनिका कपूर ने दूसरी शादी रचाई है, इससे पहले उनकी शादी 18 साल की उम्र में ही हो गई थी।

kanika kapoor

18 की उम्र में हो गई थी कनिका की पहली शादी

kanika kapoor

बता दें, कनिका कपूर ने महज 18 साल की उम्र में ही एनआरआई राज चंदोक के साथ शादी रचा ली थी। शादी के बाद कनिका कपूर तीन बच्चों की मां बनी जिनका नाम अयाना, समारा और युवराज हैं। लेकिन शादी के 15 साल बाद इन दोनों का तलाक हो गया। बता दें, कनिका कपूर और उनके पति को तलाक लिए करीब 9 साल का समय हो गया है। कनिका ने अकेले ही अपने तीनों बच्चों की परवरिश की है।

kanika kapoor

इन गानों से पॉपुलर हुईं कनिका कपूर

बता दे, अब तक कनिका कपूर ‘बेबी डॉल’, ‘देसी लुक’, ‘नाचन फराटे’, ‘शेक करा’, ‘हेलो जी’, ‘छिल गए नैना’, ‘नींद खुल जाती है’, ‘तूतक तूतक तूतिया’ जैसे धमाकेदार गाने गा चुकी है। अपने गानों के अलावा कनिका कपूर अपनी खूबसूरत तस्वीरों और वीडियोज के लिए भी जानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button