समाचार

‘मुझे नहीं जाना ससुराल-वसुराल’ शादी की सभी रस्मों के बाद विदाई में अड़ गई दुल्हन, बुला ली पुलिस

शादी करना हर लड़की का सपना होता है। वह इस दिन का इंतजार बरसों से करती है। शादी को लेकर उसके कई सपने भी होते हैं। वह शादी के दिन एकदम परफेक्ट दिखना चाहती है। अच्छे लहंगे से लेकर गहनों तक हर चीज का ध्यान रखती है। शादी में दुल्हनें अक्सर असली सोने के बने गहनों से लदी रहती है। ये गहने मायके वाले और ससुराल वाले दोनों उसे देते हैं। फिर कुछ लड़कियों को तो सोने के गहनों का कुछ ज्यादा ही शौक रहता है।

नकली झुमकों को देख भड़की दुल्हन

लेकिन क्या आप ने कभी देखा है कि एक छोटे से गहने जैसे कान के झुमके को लेकर दुल्हन शादी तोड़ने पर उतारू हो जाए? यकीनन ये बात किसी को हजम नहीं होगी। लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर में ऐसा ही हुआ है। यहां एक दुल्हन ने शादी की रस्मों के बाद सिर्फ इसलिए ससुराल जाने से इनकार कर दिया क्योंकि दूल्हा उसके लिए जो कान के झुमके लाया था वह असली सोने के नहीं बल्कि आर्टिफिशियल थे।

यह अनोखा मामला कानपूर के साढ़ थानाक्षेत्र का है। यहां 20 मई को संतोष यादव नाम के शख्स ने अपनी बेटी की शादी रखी थी। शादी की शुरुआत में तो सबकुछ ठीक रहा। बारात का स्वागयत जमकर हुआ। खाना भी बड़ा स्वादिष्ट बना। जयमाला और फेरे इत्यादि की रस्में भी अच्छे से निपट गई। असली पंगा सुबह विदाई के समय हुआ। तब दिन के उजाले में दुल्हन की नजर दूल्हे के दिए गहनों पर पड़ी। इसमें सभी गहने तो सोने के थे, लेकिन कान के झुमके आर्टिफिशियल थे।

इस शर्त पर गई ससुराल

आर्टिफिशियल कान के झुमकों को देख दुल्हन का दिमाग खराब हो गया। वह भयंकर भड़की और विदा होकर ससुराल जाने तक से इनकार कर दिया। जल्द ही दोनों पक्षों में यह मसला विवाद में बदल गया। आलम ये हो गया कि मामला सुलझाने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों पक्षों का समझौता कराता। समझौता भी इस शर्त पर हुआ कि दूल्हा रोहित अपनी नई नवेली दुल्हन को असली सोने के कान के झुमके दिलाएगा।

असली सोने के झुमकों की बात सुन दुल्हन की जान में जान आई। फिर वह जैसे तैसे दूल्हे संग ससुराल जाने को तैयार हुई। हालांकि अभी ये जानकारी नहीं है कि ससुराल पहुँचकर दूल्हे ने दुल्हन को असली सोने के झुमकें दिलाए या नहीं। उधर सोशल मीडिया पर जब ये मामला सामने आया तो लोग भी मजे लेने लगे।

किसी ने कहा ‘शादी लड़के से की या उसकी दौलत से।’ वहीं कोई बोला कि ‘यदि लड़की वाले नकली सोना दे तो हंगामा हो जाता, अब लड़कों ने दिया तो गलती नहीं मान रहे।’ वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है ?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button