अध्यात्म

हरतालिका तीज 2019: महिलाएं इन नियमों का रखें विशेष ध्यान, शिव-पार्वती होंगे प्रसन्न

हरितालिका तीज के व्रत का बहुत ही अधिक महत्व माना गया है, हिंदू धर्म में हरितालिका तीज का व्रत शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और उनकी अच्छी किस्मत की कामना के लिए करती हैं, बहुत से लोग ऐसे हैं जो हरितालिका तीज के व्रत की तिथि को लेकर काफी कंफ्यूज है, अगर हम धर्म विशेषज्ञों की मानें तो इस बार हरितालिका तीज का व्रत 1 सितंबर 2019 को पड़ रहा है, वही कुछ लोगों का ऐसा कहना है कि यह व्रत 2 सितंबर 2019 को है, वैसे हरितालिका तीज का व्रत 1 सितंबर को मनाया जाएगा, सुहागिन महिलाएं भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को यह व्रत करती है और तृतीया तिथि 1 सितंबर रविवार को सुबह 8:26 बजे से लेकर रात को 4:26 तक रहने वाला है।

जो महिलाएं शादीशुदा है वह अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए यह व्रत करती है वही जो कुंवारी लड़कियां है वह अपने मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत करती है, शास्त्रों में हरतालिका तीज व्रत के कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना महिलाओं के लिए जरूरी है, आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से इस व्रत के दौरान आपको किन नियमों का खास ध्यान रखना होगा? इस बारे में जानकारी देने वाले हैं।

हरतालिका तीज व्रत पर महिलाएं इन नियमों का रखें खास ध्यान

  • हरितालिका तीज व्रत का नियम बहुत ही कठिन माना जाता है, यदि कोई महिला एक बार हरितालिका तीज का व्रत करती है तो उसको यह व्रत हर वर्ष करना पड़ता है, यदि महिला किसी कारणवश यह व्रत छोड़ना चाहती है तो इसके लिए इस व्रत का उद्यापन किसी अन्य स्त्री को दे सकती है।
  • हरतालिका तीज व्रत के समय स्त्रियां 24 घंटे तक अनाज और जल का ग्रहण ना करें।
  • ऐसा माना जाता है कि हरितालिका तीज व्रत विधवा महिलाएं नहीं कर सकती है।

  • हरितालिका तीज व्रत पर भगवान शिव जी और माता पार्वती जी की पूजा विधि विधान पूर्वक करनी चाहिए।
  • अगर महिलाएं हरितालिका तीज का व्रत कर रही है तो पूजा करने के बाद सुहाग की सामग्रियां किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान दीजिए या फिर आप सुहाग की सामग्रियां किसी मंदिर के अंदर पुरोहित को दान कर सकती हैं।
  • ऐसा बताया जाता है कि हरतालिका तीज व्रत रखने वाली महिलाओं को इस दिन रात के समय नहीं सोना चाहिए बल्कि अन्य महिलाओं के साथ रात भर जागरण करने का नियम बताया गया है।
  • अगर आप हरतालिका तीज व्रत करती हैं तो आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि आप इस दिन अपने मन को शांत रखें यानी आप गुस्सा ना करें।
  • हरितालिका तीज व्रत करने वाली महिलाओं को इस नियम का पालन करना बहुत ही जरूरी है, आप इस दिन अपने घर के किसी भी बड़े बुजुर्ग से अपशब्द ना बोले और ना ही उनका अपमान करें अन्यथा अगर आप ऐसा करती हैं तो इससे आपको अपनी पूजा का फल प्राप्त नहीं हो पाएगा यानी आपकी पूजा व्यर्थ हो सकती है।
  • हरतालिका तीज का व्रत अपने पति के लिए रखा जाता है इसलिए महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना होगा कि इस दिन आप अपने पति से किसी भी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा मत कीजिए वरना आपको अपनी पूजा का फल नहीं मिल पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button