बॉलीवुड

बेच दिया गया राज कपूर का सालों पुराना बंगला, जानें फैमली के लिए कितनी प्रापर्टी छोड़ गए शोमैन?

हिंदी सिनेमा के ‘शो मैन’ कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता, निर्देशक और निर्माता राज कपूर का बंगला आखिरकार बिक गया। बता दे एक्टर के इस बंगले को गोदरेज प्रॉपर्टी ने खरीदा है। राज कपूर का यह बंगला मुंबई के चेंबूर इलाके में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के पास बना हुआ है जो करीब 1 एकड़ में फैला हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक गोदरेज प्रॉपर्टी ने इसे इस पर लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट बनाने की तैयारी में है जहां पर करोड़ों की आमदनी होने वाली है।

हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि एक्टर के इस बंगले को खरीदने में गोदरेज ने कितने करोड़ रुपए चुकाए हैं। हालांकि इस बंगले की कीमत 100 करोड़ से अधिक बताई जाती है।

इस दौरान गोदरेज प्रॉपर्टीज के एमडी और सीईओ गौरव पांडेय ने कहा कि, “राज कपूर का आइकनिक प्रोजेक्ट अब हमारे पोर्टफोलियो का हिस्सा है। हमें खुशी है कि कपूर परिवार ने हमें यह मौका दिया। पिछले कुछ साल में प्रीमियम डेवलपमेंट्स की डिमांड में तेजी आई है। इस प्रोजेक्ट से हमें चेंबूर में अपनी स्थिति और मजबूत करने में मदद मिलेगी। इस पर एक शानदार रेजिडेंशियल कम्युनिटी विकसित की जाएगी।” इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं राज कपूर की प्रॉपर्टी के बारे में जो वे अपने परिवार के लिए छोड़ गए..

raj kapoor

आरके स्टूडियो
बता दें कि चेंबूर वाले बंगले से पहले राज कपूर का आरके स्टूडियो भी बिक गया था। बता दे यह वही स्टूडियो है जहां पर हिंदी सिनेमा की एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग हुई है। यह एक आईकॉनिक बिल्डिंग है जिसे दुनिया भर में जाना जाता है। पिछले दिनों इस जमीन को भी करीब 500 करोड़ से भी ज्यादा में बेचा गया था जिसे साल 2018 में गोदरेज प्रॉपर्टी ने ही खरीदा था। अब इसी फेहरिस्त में गोदरेज दूसरी बार राज कपूर की प्रॉपर्टी का मालिक बना है।

raj kapoor

आरके कोर्टेज
आर के स्टूडियो के अलावा राज कपूर का करीब 3000 स्क्वायर फीट का एक आरके कॉटेज बना हुआ है जिसमें उनके बच्चे पले बढ़े हैं। इतना ही नहीं बल्कि आरके कॉटेज में ऋषि कपूर से लेकर रणधीर कपूर की शादी भी हुई है। इसके अलावा कपूर खानदान में होने वाले तमाम रिस्पेशन, पार्टी, फंक्शन इसी बिल्डिंग में होती है। रिपोर्ट की माने तो 13 साल पहले इस बंगले को राज कपूर की वाइफ और बेटी की मर्जी के खिलाफ बिक्री के लिए रखा गया था जिसकी कीमत करीब 30 करोड़ आंकी गई थी।

raj kapoor

राजबाग फार्महाउस
बता दें इन दो बिल्डिंग के अलावा राज कपूर अपने परिवार के लिए एक बेशकीमती फार्महाउस भी छोड़ गए हैं। एक्टर का ये फार्महाउस पुणे में हैं जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है। बता दें यहां पर राज कपूर के परिवार के लोग अक्सर रहने के लिए आते हैं।

raj kapoor

लग्जरी कारें
राज कपूर के पास कई प्रॉपर्टीज होने के साथ-साथ कई लग्जरी कारें भी थी। ख़ास बात ये हैं कि, उस दौरा में राज कपूर ने न केवल खरीदी थी बल्कि अपने दोस्तों को गिफ्ट भी थी। दरअसल उनकी फिल्म ‘बॉबी’ ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे इसके बाद राज कपूर ने कार का काफिला खड़ा कर लिया था। वहीं फिल्म के सक्सेस से खुश होने के बाद उन्होंने अपने दोस्तों को Ambassador कार तोहफे में दे दी थी।

raj kapoor

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button