बॉलीवुड

करिश्मा कपूर से कई गुना हसीन हैं संजय कपूर की दूसरी बीवी, पैसों के मामले में भी देती है टक्कर

90 के दशक में बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करने वाली पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को भला कौन नहीं जानता। अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती के जरिए लाखों लोगों को अपना बनाने वाली करिश्मा कपूर आज भी दर्शकों के दिलों में राज कर रही है। यूं तो करिश्मा वर्तमान में कम ही फिल्मों में नजर आती है, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई। आज भी करिश्मा को देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। जहां उनकी फिल्मों ने बड़ी सफलता हासिल की तो वहीं उनकी निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही।

बता दे करिश्मा की शादी मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर से हुई थी लेकिन दो बच्चों के बाद इनकी शादी टूट गई। इसके बाद से ही करिश्मा सिंगल रहकर अपने बच्चों की परवरिश कर रही है। वही संजय कपूर ने दूसरी शादी रचा ली। खास बात यह है कि संजय कपूर की दूसरी बीवी भी बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी अभिनेत्रियों से कम नहीं है। इतना ही नहीं बल्कि उनका स्टाइलिश अंदाज और खूबसूरती में वह करिश्मा कपूर को भी टक्कर देती नजर आती है। तो आइए जानते हैं संजय कपूर की दूसरी बीवी और करिश्मा कपूर की सौतन के बारे में….

सबसे पहले हम आपको यह बता दे कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद करिश्मा कपूर ने साल 2003 में संजय कपूर से शादी रचा ली। संजय से शादी रचाने के बाद करिश्मा दो बच्चों की मां बनी जिनमें बेटी का नाम समायरा कपूर है, जबकि बेटे का नाम कियान राज कपूर है। समायरा हाल ही में 18 साल की हुई है।

karishma kapoor

बता दें, दो बच्चों के जन्म के बाद से ही करिश्मा कपूर और संजय कपूर में अनबन होने लगी थी। इसके बाद इनके रिश्ते में इतनी खटास आने लगी कि इन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया। इसके बाद करिश्मा और संजय कपूर ने साल 2016 में एक दूसरे से तलाक ले लिया। संजय कपूर से अलग होने के बाद करिश्मा कपूर सिंगल हैं। वही करिश्मा से अलग होने के बाद संजय कपूर ने दूसरी एक्ट्रेस से शादी कर ली।

karishma kapoor

karishma kapoor

बता दें, इनका नाम प्रिया सचदेव है जो एक मशहूर मॉडल है। प्रिया खुद भी तलाकशुदा थी। प्रिया ने विक्रम चटवाल के साथ शादी रचाई थी लेकिन बेटी के जन्म के बाद इनका भी रिश्ता टूट गया। इसके बाद उन्होंने संजय कपूर से दूसरी शादी रचाई। संजय कपूर और प्रिया का एक बेटा है जिसका नाम अजारियास है।

karishma kapoor

karishma kapoor

बता दें, प्रिया सचदेव ने विदेशी यूनिवर्सिटी से बिजनेस में मैनेजमेंट किया है। इसके अलावा उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले इन्वेस्टमेंट बैंकिंग एनालिस्ट के तौर पर काम किया। इसी बीच उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया। इसके बाद वह कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो में नजर आई जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया। बता दें प्रिया को आदित्य चोपड़ा और तनिषा मुखर्जी की फिल्म ‘नील एंड निक्की’ में भी देखा जा चुका है।

karishma kapoor

karishma kapoor

वह ग्लैमरस के मामले में करिश्मा से भी आगे हैं। इतना ही नहीं बल्कि प्रिया सचदेवा की फैन फॉलोइंग भी बहुत ही जबरदस्त है। दिलचस्प बात यह है कि करीना कपूर के साथ एक विज्ञापन में भी काम कर चुकी है। इसके अलावा कई शहरों में उनके फैशन बुटीक है जिसके माध्यम से वह करोड़ों की कमाई करती है।

karishma kapoor

karishma kapoor

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button